Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रील बनाने के लिए पिता ने दो साल के मासूम को पुल से लटकाया, गालियां भी दी, पुलिस ने पिता के ऊपर किया केस दर्ज

दमोह(kundeshwartimes)-  सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिये लोग कुछ भी करने के लिये तैयार नजर आते हैं। जिसके लिए जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते। रनेह थाना अंतर्गत ग्राम बंधा में एक पिता अपने दो वर्षीय मासूम को पुल की रैलिंग के ऊपर ब्यारमा नदी तरफ उसकी कालर पकड़कर एक हाथ से उठाये हुए है और दूसरे हाथ में मोबाईल लेकर रील बनाते हुये अभद्र भाषा का उपयोग करते हुये वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा आपत्ति उठाई गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुये आरोपित पिता के ऊपर मामला दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार रनेह थाना अंतर्गत ग्राम बंधा निवासी बल्लू रैकवार सस्ती लोकप्रियता के लिये अपने दो वर्षीय मासूम से खिलौने के जैसे खेल रहा था और पिता की यह हरकत मासूम के लिये जानलेवा भी साबित हो सकती थी। यह वीडियो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तभी से लोग अपनी प्रतिक्रियायें दे रहे है कि किस तरह एक कलयुगी पिता हल्की लोकप्रियता पाने के लिये अपने मासूम बच्चे की जान को जोखिम में डालकर पुल की रैलिंग के ऊपर नदी तरफ उसको एक हाथ से उठाये है। वीडियो वायरल होने के बाद हटा एसडीओपी नितेश पटेल ने मामला संज्ञान में लिया और उन्होंने रनेह थाना प्रभारी को जांच और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

आखिरकार दर्ज हुआ पिता पर मामला

रनेह थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने बताया वायरल वीडियो को देखने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपित पिता बलराम रैकवार के ऊपर धारा 294, 336 आईपीसी धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। बलराम वर्मन सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने स्वंय के बच्चे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया गया। 15 फरवरी को पोस्ट वीडियो में बलराम वर्मन अपने लड़के को उसकी शर्ट पकड़कर उसे व्यारमा नदी के पुल पर ऊपर उठाये हुये है और वीडियो बनाकर अपने लड़के को गालियां देकर पुल से नीचे फेकने की बात कह रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »