Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा कलेक्टर ने 16 स्थानों में कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने के दिये आदेश, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 22 अगस्त 2020. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने जिले के 16 स्थानों में कोरोना संक्रमित रोगी पाये जाने पर इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रीवा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 सिविल लाइन में राजेन्द्र सिंह ठाकुर का आवास, वार्ड क्रमांक 10 अरूण नगर में अम्बुज श्रीवास्तव का घर, वार्ड क्रमांक 27 नेहरू बस्ती में रामप्रसाद के घर को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। नगर परिषद मऊगंज के वार्ड क्रमांक 3 में दुवगवां कुर्मियान मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 12 में ग्राम घुरेहटा कला में देवेन्द्र तिवारी का मकान, वार्ड क्रमांक 3 में अनिल चतुर्वेदी का मकान, वार्ड क्रमांक 12 में परवेज खान का मकान, वार्ड क्रमांक 8 में रामयश त्रिपाठी के घर के पूर्वी भाग, वार्ड क्रमांक 10 में जलेबी सोंधिया का मकान तथा वार्ड क्रमांक 6 सुन्दर पुरवा में मुन्नालाल मैत्रेय के घर से मेवालाल मैत्रेय के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। कलेक्टर ने हनुमना तहसील के ग्राम नाउन कला के वार्ड क्रमांक 7 में उमाशंकर विश्वकर्मा के घर, तहसील जवा के ग्राम पैरा अमनइका टोला में छोटेलाल यादव के मकान से कामता यादव के मकान तक का क्षेत्र, त्योंथर तहसील के ग्राम बड़ा गांव के वार्ड क्रमांक 8 में शिवकुमार उपाध्याय के मकान से कृष्ण कुमार उपाध्याय के मकान तक, नगर परिषद हनुमना के वार्ड क्रमांक 7 मसुरिहा में प्रभुनाथ के घर से रामनारायण तक के घर, तहसील नईगढ़ी के ग्राम अकौरी के वार्ड क्रमांक 9 पुष्पा चौरसिया के घर से विजय चौरसिया के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया बनाने के आदेश दिये हैं। कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट एरिया में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी। जारी आदेश के अनुसार इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में रीवा नगर निगम क्षेत्र के लिए एसडीएम हुजूर श्रीमती फरहीन खान, मऊगंज के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए एसडीएम मऊगंज श्रीमती माला त्रिपाठी, त्योंथर तहसील के ग्राम पैरा तथा बड़ागावं के लिए एसडीएम त्योंथर संजीव कुमार पाण्डेय तथा ग्राम अकौरी एवं नगर परिषद हनुमना के लिए एसडीएम मऊगंज श्रीमती माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निगम, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्रों में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »