Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा के सोहगी पहाड़ में बस दुर्घटना में 15 की मौत, 27 घायल, दीपावली मनाने घर जा रहे थे,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा जिला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 831 970 6674 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योग आदित्यनाथ से रीवा में हुए बस हादसे की जानकारी दी।

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स) रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 सोहागी पहाड़ पर भीषण बस हादसा बीती रात हुआ है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, 27 यात्री घायल हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी दीपावली मनाने के लिए उत्तर प्रदेश में अपने घर लौट रहे थे। रीवा जिला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 831 970 6674 जारी किया गया है, जिनमें फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से रीवा में हुए बस हादसे की जानकारी दी।

रीवा में इस तरह हुई बस दुर्घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सोहागी पहाड़ में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय हादसा हुआ है उसमें बस की रफ्तार काफी तेज थी। प्रयागराज जा रही बस सोहागी पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात हुए इस हासुहागी पहाड़ में हुए बस हादसे में घायलों को देखने देर रात कलेक्टर मनोज पुष्प सहित पुलिस प्रशासन टीम सिविल अस्पताल त्यौंथर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उपस्थित चिकित्सकों को कलेक्टर ने हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात कही।दसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि बस में ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। प्रशासन द्वारा अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है अतिथि चकरी पर 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर पहले बस चालक द्वारा यात्रियों को भोजन कराया गया था। घटनास्थल से 2 किलोमीटर पहले बस चालक ने एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी थी लेकिन उस दौरान हुई घटना नहीं हुई। कुछ दूर जाने के बाद बस ट्राली से जा भिड़ी थी।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायलों का इलाज

कलेक्टर मनोज पुष्य ने कहा, ऐसा लगता है कि इस ट्रक का सामने वाले ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बस ट्रक से टक्कराई। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का संजय गांधी हास्पिटल रीवा में निश्शुल्क उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति दे। दु:ख की इस घड़ी में जिला प्रशासन रीवा उनके साथ है। दिवंगत के पार्थिव शरीर ससम्मान प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की गई है।

15 लोगों की दु:खद मौत

जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दु:खद मौत हो गई। दुर्घटना में 40 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों का संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति दे। दु:ख की इस घड़ी में जिला प्रशासन रीवा उनके साथ है। दिवंगत के पार्थिव शरीर ससम्मान प्रयागराज भेजने की व्यवस्था की गई है ।

मनोज पुष्प, रीवा कलेक्टर

मृतकों की पहचान की जा रही है

मिली जानकारी में बताया गया है कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस लगातार मृतक की पहचान भी उठाने में जुटी हुई है थाना प्रभारी ने बताया है कि अब तक घायलों के नाम प्रकाश में आए हैं मृतकों के नाम का पता लगाया जा रहा है।

बस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज किया जा रहा है पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जा रही है।

नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »