Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा ने कोरोना मुक्त बनने की तरफ बढ़ाया एक और कदम – तीन रोगी हुए स्वस्थ,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने तीन कोरोना विजेताओं का किया स्वागत

रीवा 05 जून 2020. रीवा जिले ने कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त होने की तरफ आज एक और कदम बढ़ाया। शासकीय आयुर्वेद अस्पताल के कोविड सेंटर में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित रोगी पूरी तरह से स्वस्थ होकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई एंबुलेंस से घर रवाना हुए। कलेक्टर बसंत कुर्रे तथा पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने इन तीनों कोरोना विजेता स्वस्थ रोगियों का पुष्पवर्षा एवं करतल ध्वनि से स्वागत किया। अब रीवा जिले में केवल चार कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपचार करा रहे हैं। इनके भी निर्धारित समयावधि पूरी होने पर स्वस्थ होने की पूरी उम्मीद है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुर्रे ने कोरोना विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना से मुक्त होने के बाद भी इससे बचाव की पूरी सावधानी रखें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल दूरी एवं कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करें। आप लोगों को जो दवाएं तथा टानिक दिया गया है उसका निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से सेवन करें। त्रिकुट काढ़ा का नियमित सेवन करें। साथ ही नियमित योगाभ्यास करें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। कोरोना से भयभीत न हों। सावधानी रखकर इससे पूरी तरह से बचाव संभव है।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि रीवा जिले में कुल 35 कोरोना संक्रमित व्यक्ति थे। इनमें अब केवल चार व्यक्ति उपचार करा रहे हैं। शेष सभी पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिन क्षेत्रों में समय-सीमा पूरी हो रही है उसे कंटेनमेंट एरिया से मुक्त एरिया घोषित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग के डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों ने कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में विजेता बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण रोल निभाया है।
कोरोना से मुक्त हुए रोगियों ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि अस्पताल में उपचार तथा भोजन की बेहतर सुविधाएं दी गईं। नियमित देखभाल तथा त्रिकुट काढ़ा के सेवन से कोरोना से बहुत जल्दी आराम मिल गया। सभी स्वस्थ हुए रोगियों ने डॉक्टरों एवं उपचार में तैनात कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयुर्वेद कालेज के डीन डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, डॉ. सुनील अग्निहोत्री, तथा आयुर्वेद हास्पिटल के चिकित्सक उपस्थित रहे।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »