Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा पहुंचे मजदूरों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार,कमिश्नर डॉ. भार्गव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर मजदूरों के हाल-चाल जाने

रीवा 08 मई 2020. रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर विशेष श्रमिक ट्रेन से आये मजदूरों से बातचीत कर हाल-चाल जाने। रेलवे स्टेशन पर मजदूर बेहद खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हमें बिना कोई परेशानी के अपने घर पहुंचाया जा रहा है यह बहुत ही उपकार का कार्य है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त किया।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि अब तक रीवा संभाग में 23 हजार 688 एवं शहडोल संभाग में 49 हजार 715 मजदूर शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्था से बाहर से आ चुके हैं। बाहर से आने वाले श्रमिकों को जांच कर आवश्यकतानुसार क्वारेंटाइन किया जा रहा है। श्रमिकों के रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनको जांच उपरांत घर भेजने की कार्यवाही की गई। श्रमिक भोजन एवं वाहन व्यवस्था से काफी खुश थे। इस अवसर पर कलेक्टर बसंत कुर्रे भी उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »