Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा में आईपीएल मैच का सट्टा पकड़ाया, पुलिस ने 1 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ सटोरिए को पकड़ा

रीवा(kundeshwartimes)- पुलिस ने छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगाने वाले एक सटोरिए को लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात शहर के समान थाने में एक व्यक्ति फर्जी रिपोर्ट करने पहुंचा। जहां उसने खुद के साथ तकरीबन 95000 रुपए की लूट की रिपोर्ट लिखानी चाही। जब पुलिस ने उसे ठीक-ठाक से पूछताछ की तो पता चला कि वह 95000 रूपए आईपीएल सट्टे में हार गया है। युवक द्वारा बताए गए पते के बाद पुलिस में उक्त स्थान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां सटोरिया को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से भारी मात्रा में नगदी बरामद कर लिया है।

कैसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार पद्मधर कॉलोनी का रहने वाला अमित आहूजा उम्र 48 वर्ष आईपीएल सट्टा खिलवाता था। बीती रात एक युवक राकेश कुमार आईपीएल सट्टे में 95000 की राशि हार गया। जिस पर वह शराब के नशे में रिपोर्ट करने थाने जा पहुंचा। पहले तो वह अपने साथ लूट की वारदात बता रहा था लेकिन जब पुलिस ने शक्ति से पूछताछ किया तो पता चला कि उसके साथ लूट नहीं बल्कि वह पैसे सट्टे में हारा है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस कप्तान विवेक सिंह को दी। एसपी ने थाना प्रभारी हितेन नाथ शर्मा को छापा मार कार्रवाई करने के निर्देश दिया। छापे में पुलिस ने मौके से तीन बड़े ब्रीफकेस पैसे से भरे हुए बरामद किए हैं। ब्रीफकेस में एक करोड़ 29 लाख रुपए निकले हैं। पुलिस पूरे पैसे की काउंटिंग कर पकड़े गए युवक के विरुद्ध जुआ एड के तहत कार्रवाई करने तैयारी कर रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी

मुखबिर की सूचना पर खबर प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए युवक के पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है कार्रवाई जारी है।

विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »