Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा में पुलिस टीम पर हमला: पूर्व पटवारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का सख्त एक्शन। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए प्रेम तिवारी की रिपोर्ट

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)

रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व पटवारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हुई, जिसके बाद पुलिस ने रातों-रात आरोपियों को चिन्हित कर दबिश देते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास पाल, विजय पाल, पूर्व पटवारी दिनेश कुमार पाठक एवं नीरज साहू उर्फ सचिन शामिल हैं। सभी आरोपी रीवा शहर के पड़रा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात रेलवे ओवरब्रिज के समीप कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उग्र होकर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया।


बताया गया है कि पुलिस ने सभी आरोपियों को राउंडअप कर गहन पूछताछ की। बुधवार को पुलिस टीम आरोपियों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया गया और पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार करते हुए घटना से जुड़े कई अहम खुलासे किए।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »