Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा मे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला,पुलिस का स्टिंग ऑपरेशन, देर रात शटर के नीचे से बिक रही थी शराब, लिकर शॉप सीज।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंंगर की रिपोर्ट

रीवा( kundeshwartimes)- चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद से ही एमपी में प्रशासन एक्शन मोड में है. अवैध तरीके से किए जा रहे काम, पैसों के लेन-देन और शराब तस्करी पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. वहीं रीवा में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते पाए जाने पर प्रशासन की ओर से गठित हुई फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने शराब दुकान पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की. दरअसल फ्लाइंग स्कवायड टीम को देर रात PTS चौराहे के समीप संचालित शराब दुकान में शटर के नीचे से ज्यादा दामों में शराब बेचे बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।


शराब दुकान में देर रात ज्यादा दाम में बिक रही थी शराब

विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू की गई है. ऐसे में जिला प्रशासन के तरफ से लोगों को शख्त निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन रीवा में इसके बावजूद भी लोग प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोमवार की देर रात शराब दुकान में शटर के नीचे से ज्यादा दामों में शराब बिक्री की सूचना फ्लाइंग स्क्वायड टीम को मिली थी. जिसके बाद प्रशासनिक टीम के साथ SDM मौके पर पहुंच गए।

फ्लाइंग स्क्वायड के टीम ने रंगे हाथ पकड़ा शराब दुकान हुई सीज

 PTS चौराहे के पास संचालित शराब दुकान के कर्मचारियों को देर रात अधिक दाम में शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई. इसके बाद फ्लाइंग स्क्वायड टीम के एक सदस्य ने पहले तो शराब दुकान कर्मचारियों को शटर के नीचे से शराब खरीदने के लिए पैसे दिए, जिसका वीडियो बनाते हुए स्टिंग ऑपरेशन किया गया और सही पाए जाने पर शराब दुकान को सीज करने की कार्रवाई की गई।

हर गतिविधि में जिला प्रशासन के पैनी नजर

 विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग के निर्देश में प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है. जिसके चलते रीवा जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. जिला प्रशासन की ओर से लगातार हर तरह की संदिग्ध गतिविधियों में नजर रखी जा रही है. किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने की साथ ही सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है. प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों को आगाह कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं. अब उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »