Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 28 अगस्त तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेन, टिकटधारकों को होगा रिफंड

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश से ट्रेन द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है. रेलवे द्वारा रीवा रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते 4 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक 8 ट्रेनों को उनके शुरुआती रेलवे स्टेशन से ही निरस्त कर दिया है. जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा है, उन्हें उनके पैसे का भुगतान रेलवे द्वारा किया जाएगा. इसमें अधिकतर ऐसी ट्रेन हैं जो या तो रीवा से प्रारंभ होकर गंतव्य को जाती हैं या फिर कहीं और से चलकर रीवा में आकर समाप्त होती हैं. इसमें रेवांचल एक्सप्रेस भी शामिल है.
रेलवे की नई लाइन पर काम :बता दें कि रेलवे तेजी से यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है. इसी के चलते पश्चिम मध्य रेल मंडल के जबलपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन रीवा में रेलवे की नई लाइन बिछाने के साथ-साथ प्लेटफार्म लाइन बिछाने का काम चल रहा है. इसके चलते वहां से चलने वाली या वहां जाकर समाप्त होने वाली 8 ट्रेनों को 28 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया गया है. सभी यात्री जिन्होंने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखा है, उन्हें रेलवे द्वारा रिफंड किया जाएगा.

निरस्त की गईं ये हैं ट्रेन :

गाड़ी संख्या 01751 रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 से 21 अगस्त तक .

गाड़ी संख्या 01752 पनवेल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 से 22 अगस्त तक 3-3 ट्रिप निरस्त

गाड़ी संख्या 02185/86 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल 5 से 19 अगस्त तक दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप निरस्त.

गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 से 24 अगस्त.

गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 से 25 तक 4-4 ट्रिप निरस्त रहेगी.

गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडर नगर ट्रेन 3 से 24 अगस्त.

गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडर नगर-रीवा 4 से 25 अगस्त तक 10-10 ट्रिप निरस्त रहेंगी.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »