Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा संभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका की होगी भर्ती, जानिए क्या है प्रक्रिया, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 22 अगस्त 2020. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंध में संयुक्त संचालक ऊषा सिंह सोलंकी ने बताया कि रीवा संभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 59 पदों आंगनवाड़ी सहायिका के 68 पदों तथा मिनी आंगनवाड़ी में रिक्त 4 पदों पर भर्ती की जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर रीवा जिले में 10, सतना में 25, सीधी में 7 तथा सिंगरौली में 17 पदों पर भर्ती की जा रही है। आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर रीवा जिले में 26 पदों सतना में भी 26 पदों तथा सिंगरौली जिले में 16 पदों पर भर्ती की जा रही है। सीधी जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती नहीं की जा रही है। इसी तरह मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में रीवा जिले एक, सतना में 2 तथा सिंगरौली में एक रिक्त पद पर भर्ती की जा रही है।
संयुक्त संचालक ने बताया कि सभी पदों में अस्थाई तौर पर मानदेय के आधार पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए केवल पात्र महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। इस संबंध में पूरा विवरण जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय तथा संबंधित नगरीय निकाय अथवा ग्राम पंचायत में प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आवेदन पत्र 5 सितंबर को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक अभिलेखों के साथ जमा किये जा सकते हैं। रिक्त पदों की जानकारी परियोजना कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रकाशित कर दी गयी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »