Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा संभाग में कोरोना संकट में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. भार्गव को मिला ऑर्डर ऑफ मेरिट नेशनल स्कॉच अवार्ड,रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

डॉ. भार्गव को जूम वेबनायर समारोह में ऑनलाइन मिला नेशनल स्कॉच अवार्ड

रीवा 22 जून 2020. रीवा संभाग से हाल ही में स्थानांतरित हुए तथा मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव के पद पर पदस्थ डॉ. अशोक कुमार भार्गव को ऑर्डर ऑफ मेरिट नेशनल स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. भार्गव को यह सम्मान रीवा संभाग में कोरोना संकट के समय उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता उत्कृष्ट प्रबंधकीय दक्षता, मैदानी स्तर पर सतत प्रभावी भ्रमण निरीक्षण समन्वय संवाद, कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान और लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन में सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए जूम वेबनायर समारोह में ऑनलाइन प्रदान किया गया। स्कॉच अवार्ड निजी क्षेत्र का प्रशासकीय नेतृत्व योजना क्रियान्वयन में नवाचार तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है। कोरोना संकट में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
डॉ. भार्गव ने इस संबंध में बताया कि रीवा संभाग को कोरोना संकट तथा कोरोना संक्रमण के बाद उपचार क्वॉरेंटाइन एवं जांच व्यवस्था में सफलता के लिए यह सम्मान मिला है लॉकडाउन के तीसरे चरण तक संभाग में कोरोना से एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं था। संभाग के डॉक्टरों पैरामेडिकल स्टाफ सफाई कर्मियों प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त हुई है। कोरोना संक्रमितों की जांच तथा उपचार में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतरीन कार्य किया। कोरोना संकटकाल में गरीबों तथा असहाय तक पका भोजन एवं खाद्यान्न पहुंचाने में खाद्य विभाग ने स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सराहनीय कार्य किया।
संभाग में कोरोना संकट के कारण दो लाख से अधिक प्रवासी मजदूर विभिन्न साधनों से लौटकर घर आये इनको जिले में प्रवेश के समय ही स्वास्थ्य की जांच भोजन, पानी तथा ठहरने की व्यवस्था की गई। इन्हें विशेष वाहनों से इनके घर तक पहुंचाया गया इस कार्य में ग्रामीण विकास विभाग नगरीय निकायों राजस्व अधिकारियों तथा परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण योगदान दिया प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना एवं अन्य योजनाओं से रोजगार का भी अवसर दिया जा रहा है। नगरीय निकायों ने साफ-सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों को सेनीटाइज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोना योद्धाओं और कर्मवीरों से साथ टीम भावना से कार्य करने आम जनता जनप्रतिनिधियों अधिकारियों पुलिसकर्मियों सफाई कामगारों नगरीय निकाय तथा पंचायत के अधिकारियों ने धैर्य साहस और संकल्प के साथ कार्य करके इसे संभव बनाया।
डॉ. भार्गव ने कहा है कि स्कॉच अवार्ड रीवा संभाग की जागरूक जनता अधिकारियों कर्मचारियों के परिश्रम स्वयंसेवी संस्थाओं तथा दिन रात सजग रहने वाले पिं्रट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के साथियों के सहयोग का परिणाम है। इसके लिए मैं सभी को ह्दय से आभार देता हूं। संभाग के सभी कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संकट के समय अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। स्कॉच अवार्ड संभाग की जनता और अधिकारियों-कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जागरूक मीडिया का सम्मान है। कोरोना वायरस लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। हमें और अधिक सतर्कता से इसे लड़ना है। डॉ. भार्गव ने नेशनल स्कॉच अवार्ड विंध्य की आम जनता को समर्पित किया है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »