Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा समान तिराहा फ्लाई ओवर में घर जाते हादसा हुआ,रीवा में पतंग के मांझे से कटी ITI छात्र की गर्दन, 90 टांके लगे, हालत गंभीर,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा (kund eshwar times) रीवा शहर में पतंग के चाइनीज मांझे से ITI छात्र की गर्दन कट गई। बाइक चलाते समय अचानक हुए हादसे के बाद युवक मोटर साइकिल सहित सड़क में गिर गया। जबकि पीछे बैठे दो साथी बाल-बाल बच गए है। खून से लथपथ ओवर ब्रिज में पड़े युवक को देख पीछे से आ रहा बाइक सवार रूक गया। जिसने साथियों से पूरी घटना जानी।
इसके बाद गंभीर हालत में युवक को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा है। एसजीएमएच के डॉक्टरों ने जख्मी युवक के गले में 90 टांके लगाए है। चिकित्सकों ने युवक की हालत को गंभीर बताया है। घायल का फिलहाल नाक-कान-गला विभाग में इलाज चल रहा है। ये हादसा शनिवार की शाम समान तिराहा फ्लाईओवर के ऊपर हुआ है।

घर जाते समय हादसा

पुलिस के मुताबिक घायल छात्र मोहित सोंधिया (20) मनगवां का रहने वाला है। वह शनिवार की शाम आईटीआई कॉलेज से पढ़ाई कर दो दोस्तों को बाइक में बैठाकर घर जा रहा था। पुराने बस स्टैंड के रास्ते सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर से समान की तरफ जाना था। दो KM आगे समान तिराहा फ्लाई ओवर से गुजर रहा था। तभी बीच ​ब्रिज के ऊपर हादसे का शिकार हो गया।

बहनें लगी खून की धार, साथी घबराए

साथियों ने बताया कि समान ब्रिज के ऊपर अचानक पतंग का चाइनीज मांझा आया। जिससे बाइक चला रहे मोहित सोंधिया की गर्दन फंस गई। ​ऐसे में गर्दन का काफी हिस्सा पतंग के मांझे से कट गया। दुर्घटना के बाद मोहित बाइक सहित हम दोनों को लेकर गिए गया। ​​सड़क में गिरते ही गले से खून की धार बहने लग गई। कई राहगीर रूके और कई लोग आगे बढ़ गए।

मोहित ने की मदद

घटना के बाद दोस्त रोते बिलखते हुए मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच सिरमौर चौराहे की तरफ से आए आशू सोंधिया निवासी पद्मधर कॉलोनी ने अपनी बाइक रोक दी। उन्होंने तुरंत हम लोगों को ढांढस बंधाया। इसके बाद मोहित को लेकर अस्पताल आएं हैं। चिकित्सकों ने टांका लगा दिया है। नाक-कान-गला विभाग के​​ चिकित्सक भर्ती कर इलाज कर रहे है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »