Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करना निगरी चौकी के दो पुलिसकर्मियों को पड़ गया भारी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

कार्यवाही करने के बाद उल्टा पुलिसकर्मी के खिलाफ हो गई शिकायत ,एसडीओपी देवसर कर रहे जांच

सिंगरौली(kundeshwartimes) जिले के सरई थाना अंतर्गत पुलिस चौकी निगरी में पदस्थ दो पुलिस कर्मियों को रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करना भारी पड़ गया, यह मामला विगत दिनों का है बताया जाता है कि एक मुंशी तथा एक अन्य पुलिसकर्मी रात्रि ग्रस्त कर रहे थे इसी दौरान एक रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिए ट्रैक्टर मालिक ने चौकी में फोन के माध्यम से सूचना दे दिया बताया जाता है कि चौकी प्रभारी ने मुंशी को कार्यवाही न करने की हिदायत दी इसके बाद भी कार्यवाही कर दी गई इस कार्यवाही से चौकी प्रभारी नाराज हो गईं , वहीं मुंशी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दे दिया बताया जाता है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यवाही करने का निर्देश दिया था इसके बाद ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन कार्यवाही करने के बाद पुलिसकर्मी को महंगा पड़ गया बताया जाता है कि इन पुलिसकर्मी के खिलाफ चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है तथा इन पुलिसकर्मी का यह कहते हुए मेडिकल भी कराया गया है कि नशे की हालत में है फिलहाल इस मामले की जांच एसडीओपी देवसर वीरेंद्र धारवे कर रहे हैं मंगलवार को निगरी चौकी पहुंचकर मामले से जुड़े सभी का बयान लिया गया अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में किसके खिलाफ कार्रवाई होती है या फिर इस मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है

मामले पर एक नजर

दरअसल यह मामला पिछले दिनों का है जब निगरी चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी रात्रि गश्त में थे उसी दौरान एक निवास के साहू का ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन कर रहा था पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर को रुकवाया और पुलिस चौकी ले जाना चाहा तभी ट्रैक्टर मालिक ने चौकी प्रभारी को इसकी सूचना दे दी बताया जाता है कि चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह ट्रैक्टर के खिलाफ कार्यवाही करना नहीं चाह रही थी शायद इस वजह से उन्होंने पुलिसकर्मियों को कार्यवाही ना करने की हिदायत दी थी फिर भी पुलिसकर्मियों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यवाही करने का निर्देश दिया इसके बाद कार्यवाही कर दी गई अब बताया जाता है कि यह कार्यवाही चौकी प्रभारी को रास नहीं आई और उल्टा पुलिसकर्मियों के खिलाफ उन्होंने शिकायत कर दी

एसडीओपी देवसर कर रहे मामले की जांच

इस पूरे मामले की जांच देवसर एसडीओपी वीरेंद्र धारवे कर रहे हैं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया है मंगलवार को एसडीओपी ने निगरी चौकी पहुंचकर इस मामले में जुड़े सभी का बयान दर्ज किया अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि किसके खिलाफ कार्यवाही की जाती है, रेत के अवैध कारोबार का संरक्षण देने के आरोप में चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के ऊपर गाज गिरती है या फिर रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ता है यह देखने वाली बात होगी

रेत के अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

चौकी प्रभारी निगरी प्रियंका सिंह के ऊपर रेत के अवैध कारोबार को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है इसी कारोबार की वजह से यह पूरा मामला प्रकाश में आया आरोप है कि चौकी क्षेत्र में खुलेआम रेत का अवैध कारोबार चलता है रात में तो इस कारोबार को करने की सभी हदें पार कर दी जाती हैं हर समय रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर धमाचौकड़ी मचाते हैं हालांकि जिस तरह से यह मामला अब विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा है इससे अब यही अनुमान लगाए जा रहे हैं कि निश्चित रूप से अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा

इनका कहना है

अभी इस मामले की वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं,जांच पूरी होने के बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी

प्रियंका सिंह
चौकी प्रभारी
पुलिस चौकी निगरी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »