Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढहने से 17 लोगों की मौत,पीएम, सीएम ने दुख व्यक्त किया, पीएम ने प्रभावितों के परिजनों को मुआवजे का एलान किया

मिजोरम/आइजोल- (kundeshwartimes) मिजोरम के सैरांग के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सैरांग इलाका आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है. अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे. घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं. कई अन्य अब भी लापता हैं.” एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे.

पीएम ने किया मुआवले का ऐलान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएमआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.

सीएम का शोक व्यक्त

 इस हादसे को लेकर मिजोरम के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आइजोल के निकट सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया; कम से कम 17 श्रमिकों की मौत: बचाव कार्य जारी. इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.’

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »