Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लाड़ली बहना योजना की केवाईसी होगी नि:शुल्क,कॉमन सर्विस सेंटर में केवाईसी नि:शुल्क करने का बोर्ड लगाएं – कलेक्टर मनोज पुष्प

रीवा(kundeshwartimes)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च को लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के आवेदन पत्र 25 मार्च से भरे जाएंगे। इस योजना में 23 से 60 आयु वर्ग की विवाहित, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने उनके एकल बैंक खाते में एक हजार रुपए की राशि दी जाएगी। योजना का आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र महिला के पास समग्र आईडी तथा आधार संख्या से जुड़े सिंगल बैंक खाता होना आवश्यक है। जिले भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र महिलाओं के केवाईसी अपडेट करने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा है कि कॉमन सर्विस सेंटर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की केवाईसी नि:शुल्क होगी।

इसके लिए निर्धारित राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जाएगा। सभी कॉमन सर्विस सेंटर संचालक अपने सेंटर के बाहर इस आशय का बोर्ड तत्काल लगाएं कि कॉमन सर्विस सेंटर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की केवाईसी अपडेशन का कार्य नि:शुल्क किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि जो महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर में लाड़ली बहना योजना की केवाईसी के लिए जा रही हैं वे किसी तरह का भुगतान न करें। यदि कॉमन सर्विस सेंटर संचालक केवाईसी अपडेट करने के लिए राशि की माँग करता है तो निकटवर्ती एसडीएम कार्यालय अथवा कलेक्टर कार्यालय को इसकी सूचना दें। संबंधित के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »