Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लाड़ली बहना योजना के नए हितग्राहियों का पंजीयन 25 जुलाई से से अब 21 साल तक की महिलाओं को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 23 से 60 आयु की विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में दी जा रही है। योजना के प्रावधानों में अब संशोधन कर दिया गया है। अब 21 वर्ष की आय पूरी कर चुकी महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए नई हितग्राही महिलाओं का पंजीयन 25 जुलाई से ऑनलाइन आरंभ हो रहा है। इस वर्ष एक जनवरी को 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी तथा 60 वर्ष से कम आयु की विवाहित महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र 20 अगस्त तक दर्ज किए जाएंगे।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रत्येक वार्ड कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ ई केवाईसी ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इस अवधि में ऐसी महिलाएँ भी आवेदन कर सकेंगी जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 23 वर्ष से अधिक तथा 60 वर्ष से कम है किन्तु परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण वे पूर्व में अपात्र हो गई थीं। परिवार में यदि चार पहिया वाहन के रूप में केवल ट्रैक्टर है तो महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदन पत्र के साथ महिलाओं को ट्रैक्टर के पंजीयन नम्बर का भी उल्लेख करना होगा। एक ट्रैक्टर को एक परिवार समग्र आईडी के लिए मान्य किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन दर्ज आवेदन पत्रों की अनंतिम सूची 21 अगस्त को जारी की जाएगी। सूची के संबंध में 25 अगस्त तक दावे आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का 26 से 29 अगस्त तक निराकरण किया जाएगा। पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 31 अगस्त को जारी की जाएगी तथा एक सितम्बर से तीन सितम्बर तक स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जाएगा। नवीन हितग्राहियों को 10 सितम्बर को योजना की प्रथम किश्त का भुगतान किया जाएगा। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन दर्ज कराएं। इनके बैंक खातों में आधार सीडिंग तथा डीबीटी की अनिवार्य रूप से सुविधा कराएँ जिससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सके। कलेक्टर ने पात्र महिलाओं से आवेदन ऑनलाइन दर्ज कराने की अपील की है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »