Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लुटेरी दुल्हन डेढ़ लाख रुपए लेकर हुई फरार, नकली शादी के चक्कर में युवक की हुई बर्बादी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)- रेलवे स्टेशन से एक लुटेरी दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। सूत्रों की मानें तो हरियाणा में रह रही राजस्थान की महिला के भाई की शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में 6 माह पहले रीवा के युवक से दोस्ती हो गई। वह बहना-बहना कह कर घर वालों से घुल मिल गया।ऐसे में दोनों लोग एक दूसरे से अपना दुख दर्द शेयर करने लगे। एक दिन महिला ने कहा कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन मेरे भाई की शादी नहीं हो रही है। अगर आपके रीवा तरफ कोई लड़की हो तो शादी करा दो। यहीं से रीवा का युवक ठगी का प्लान बना लिया है।

ऐसे शुरू हुई शादी

रीवा के युवक ने महिला को 5 लड़कियों को फोटो दिखाई। जब एक लड़की को महिला ने पसंद कर लिया तो युवक ने कहा कि लड़की गरीब परिवार की है। ऐसे में एक लाख रुपए लगेंगे। फिर भी महिला राजी हो गई। उसने अपने भाई और परिवार को कहानी बताई। 7 सितंबर को शादी की डेट तय हो गई। राजस्थानी परिवार ने कहा कि शादी लड़की के घर से हो, लेकिन बिचौलिए ने कहा कि लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ है। ऐसे में मंदिर में शादी हो जाएगी। आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

चोरहटा थाने पहुंचे शिकायत लेकर

ठगी का शिकार परिवार 7 सितंबर की शाम लुटेरी दुल्हन की रिपार्ट दर्ज कराने चोरहटा थाने पहुंचे। कहा कि रीवा रेलवे स्टेशन से दुल्हन फरार हो गई है। बताया कि वह राजस्थान के सीकर जिले में रहने वाले है। 7 सितंबर को कैलाश चन्द्र वर्मा की शादी कराने रीवा आए थे। हिन्दू रीति रिवाज से रीवा जिले में नहर के किनारे एक मंदिर से शादी हुई है। हालांकि मंदिर कहा है यह पीडि़त परिवार को जानकारी नहीं है।

शादी के चार घंटे बाद दुल्हन फरार

पीडि़त परिवार ने दावा किया कि कैलाश चन्द्र वर्मा की शादी शिवानी नाम की लड़की से हुई है। शादी से पहले बिचौलिए ने डेढ़ लाख रुपए की रकम नकद ली। इसके बाद लड़की के माता और पिता पंडित लेकर पहुंचे। दोपहर में शादी संपन्न होने के बाद विदाई हो गई। शाम को एक ही आटो में दुल्हा व दुल्हन, दुल्हे का जीजा व दीदी अपने साथ दुल्हन की मां को लेकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। दुल्हन की मां बस स्टैंड में उतर गई। वहीं दुल्हन शादी के चार घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन से चकमा देकर भाग गई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »