Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लूट कारित करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

प्रेस नोट
दिनांक 02.12.2020

लूट कारित करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल

मनीष वाघेला
लूट कारित करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ ने बताया कि दिनांक 19.11.2020 को फरियादी अपनी लड़की की शादी की पत्रिका बांटने के लिये अपनी मोटर साईकिल से जा रहा था। फरियादी पत्रिका बांटते हुये रायपुरिया से बोलासा आया और बोलासा से शाम के समय राजगढ़ के लिये निकला तभी 06:35 बजे रास्ते में पालेड़ी घाटी के पास पहुंचा तो 2 मोटर साईकिलों पर बैठे हुये व्यक्ति उसके आगे चल रहे थे। जैसे ही फरियादी ने अपनी मोटर साईकिल आगे निकाली तो एक मोटर साईकिल वाले ने अपनी गाड़ी स्पीड में लाकर सामने खड़ी कर दी और फरियादी को रोक दिया। पीछे से एक मोटर साईकिल वाला आया और फरियादी के साथ मारपीट करने लगा। फरियादी को आरोपीगण ने पकड़ लिया तथा उसकी जेब में रखे पर्स में करीबन 5 हजार रुपये अन्य दस्तावेज एवं मोबाईल भी छीन लिया। पास के खेत में पानी दे रहा एक व्य क्ति ने अपनी टार्च की लाईट डाली तो ये लोग फरियादी की मोटर साईकिल एम.पी. 11 एम.एस. 6289 लूटकर भाग गये। पुलिस थाना कालीदेवी फरियादी द्वारा धारा 394 भा.दं.वि. पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई। विवेचना के दौरान आज दिनांक को आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर न्यायालय श्रीमान् न्यायिक दण्डारधिकारी प्रथम श्रेणी श्री हर्ष ठाकुर के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्या‍यालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।

सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ
जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)
जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »