Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सतना में निलंबन बहाल करने के एवज में मांगी 40,000 रुपये की रिश्वत, रिश्वत लेते हुए बीईओ सहित एक अन्य पकड़ाया

सतना(kundeshwartimes)-  प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 को निलंबन से बहाल करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे अमरपाटन के विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित एक अन्य को लोकायुक्त पुलिस ने 40000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया है।

मिली जानकारी में बताया गया है कि मोहम्मद नसीर खान उम्र 50 वर्ष निवासी लखावली बाग थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा ने लोकायुक्त संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके निलंबन को बहाल करने के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी अमरपाटन राजेश कुमार निगम तथा जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अशोक कुमार गुप्ता 40,000 की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने सोमवार को कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी अमरपाटन में दबिश देकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित जूनियर ऑडिटर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथ ट्रैप किया है। करवाई पूरी हो जाने पर दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गई है।

इनका कहना है

लोकायुक्त एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »