Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पिपलौदा लूट का सनसनीखेज पर्दाफाश” “दाहोद गैंग के तीन बदमाश झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

पिपलौदा लूट का सनसनीखेज पर्दाफाश”

“दाहोद गैंग के तीन बदमाश झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”

मनीष वाघेला

दिनांक 21.03.2021 की रात्री में फरियादिया कालीबाई पति राजु डामोर उम्र 35 वर्ष निवासी खटामा अपने पति राजु एवं जमाई सुभाष के साथ छोटी पिटोल शादी में गये थे। वापस अपने घर आते समय मदरानी रोड ग्राम पिपलोदा में ईमली के झाड के पास पिछे से दो मोटर सायकल पर तीन से चार बदमाश आये व उनकी मोटर सायकल के आगे लाकर खड़ी कर दी व फरियादिया के साथ मारपीट कर उसके द्वारा पहने जेवर चॉदी की साकंली, चाँदी का कंदोरा, चाँदी का पायजब, चाँदी की बंगडी 10 नग, दो झेला चाँदी, बाहटिया चाँदी के 02 नग लूट कर फरार हो गये। झुमा झपटी में अज्ञात बदमाश का एक लाल रंग का टीशर्ट फरियादिया के हाथ में रह गया। फरियादिया ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशो का डटकर सामना भी किया परन्तु वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जिस पर थाना मेघनगर में अपराध क्रं. 118/2021 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त लूट की वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा एसडीओपी थांदला श्री एमएस गवली के नेतृत्व में लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के सख्त निर्देश दिये गये। जिस पर एसडीओपी थांदला द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। जिनको की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई, जिससे की लूट की वारदात का जल्द से जल्द पर्दाफाश हो सके।

घटना का खुलासा :-

जब सभी बिन्दुओ पर बारीकी से जांच की जा रहीं थी तभी चौकी प्रभारी रंभापुर के नेतृत्व वाली पहली टीम को विश्वसनीय मूखबीर द्वारा सूचना मिली कि रंभापुर में डॉक्टर बसंत खतेड़िया के अस्पताल के आस-पास संदेही समसू जो की दाहोद का रहने वाला है को लाल कलर की टीशर्ट पहने देखा गया था। जिस पर थाना प्रभारी मेघनगर निरी. कैलाश चौहान के नेतृत्व वाली दूसरी टीम ट्रेक एनालिसेस व सीसीटीवी फुटेजो का मिलान करते हुए कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए संदेही समसू निवासी गुलवार जिला दाहोद का रहने वाला बताया। संदेही समसू का गांव चौकी पिटोल क्षेत्र के समीप स्थित होने से चौकी प्रभारी पिटोल के नेतृतव में तीसरी टीम द्वारा संदेही समसू के गांव में मुखबीर मामुर किये गये तो वहां से यह पता चला कि समसू कही से लोटा है, जो कि मोटर सायकल पर बिना शर्ट पहने ही गुम रहा था। जिस कारण पुलिस की शक की सूई संदेही समसु पर जाकर टीकी। आरोपी समसु को पुलिस हिरासत में लेकर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपी समसु ने सारा राज उगल दिया व बताया कि उसके साथ अन्य तीन ओर लोग सुमसिंह, सागर व कनेश थे जिनके साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुमसिंह व सागर को भी पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी द्वारा बताया गया कि ये रंभापुर में डॉक्टर से दवाई लेने आये थे लेकिन अस्पताल बंद होने से वापस लोट रहे थे तब रास्ते में फरियादिया दिखी जो कि काफी सारे आभूषण पहने हुए थी, जिसको देखकर लूट करने का विचार बनाया। आरोपियों से सख्ती से पुछताछ करने पर लूटे गये जेवर उनकी निशादेही से आरोपियों के घर से जप्त किये गये।

जप्त की गई सामग्री :-

1. चॉदी की साकंली, 500 ग्राम किमती 22,000/-रू. 2. चाँदी का कंदोरा, 500 ग्राम किमती 22,000/-रू 3. चाँदी का पायजब, 500 ग्राम किमती 22,000/-रू .4. चाँदी की बंगडी 10 नग व दो झेला चाँदी, 500 ग्राम किमती 22,000/-रू.                                   5. बाहटिया चाँदी के 02 नग, 150 ग्राम किमती 6,600/-रू.                                                       6. एक मोटर सायकल यामाहा एफजेड किमती 50,000/-रू.                                                     7. एक मोटर सायकल होण्डा साइन किमती 50,000/-रू.8. एक की-पेड मोबाइल                    9. एक लाल रंग का टीशर्टकुल किमती 1,94,600/-रूलूट में शामिल आरोपियों के नाम :-1. समसू पिता मेगडी मंडोड उम्र 43 वर्ष निवासी गुलवार जिला दाहोद

2. सुमसिंह पिता मानसिंह डामोर उम्र 40 वर्ष निवासी दीवानीया वड जिला दाहोद

3. सागर पिता वलसिंह डामोर उम्र 29 वर्ष निवासी दीवानीया वड जिला दाहोद

4. कनेश पिता सोमजी निवासी रातीगा जिला दाहोद (फरार)उद्दघोषित ईनाम:- कुल उद्दघोषित ईनाम :- 10,000/-रू.आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड :-सुमसिंह पिता मानसिंह डामोर निवासी दीवानीया वड का अपराधिक रिकार्डक्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा1 दाहोद (गुजरात) गरवाड़ा 130/2017 294,323,325,506,34 भादवि 2 दाहोद (गुजरात) गरवाड़ा 103/2020 294,323,147,148,506,34 भादवि3 झाबुआ मेघनगर 118/2021 394 भादविसागर पिता वलसिंह डामोर निवासी दीवानीया वड का अपराधिक रिकार्ड     क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा1 दाहोद (गुजरात) गरवाड़ा 130/2017 294,323,325,506,34 भादवि 2 दाहोद (गुजरात) गरवाड़ा 103/2020 294,323,147,148,506,34 भादवि3 झाबुआ मेघनगर 118/2021 394 भादविसराहनीय कार्य में योगदान :-  संपूर्ण घटना का खुलासा करने में एसडीओपी थांदला श्री एमएस गवली के नेतृत्व में थाना प्रभारी मेघनगर निरी. कैलाश चौहान, चौकी प्रभारी पिटोल उनि हिरूसिंह रावत, चौकी प्रभारी रंभापुर सउनि हरिसिंह चुण्डावत, कार्यवाहक सउनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि दिनेश वर्मा, प्रआर. ओम प्रकाश, प्रआर. 506 जंगलसिंह, आर. नंदकिशोर, आर. 98 मंगलेश, आर. 552 महेश, आर. 573 संदीप, आर. 193 दीपक का सराहनीय योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की।                       श्री आनंदसिंह वास्कलेजनसंपर्क अधिकारीअति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »