Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा को वित्‍तीय स्‍वतंत्रता देने का मुद्दा उठाया,भोपाल से कुंडेश्वर टाइम्स की स्पेशल रिपोर्ट

भोपाल (कुंडेश्वर टाइम्स) विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के 83वें सम्मेलन में विधानसभा को वित्तीय स्वतंत्रता देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई समितियों की रिपोर्ट भी आ चुकी हैं, पर राज्य सरकारें इसका पालन नहीं कर रही हैं। पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में कई संकल्प और प्रस्ताव होते हैं, लेकिन उन पर अनुपालन सरकारों के माध्यम से ही संभव है, इसलिए यह भी जरूरी है कि लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में उनका भी सम्मेलन बुलाया जाना चाहिए।
गौतम ने एक वर्ष में कम से कम 60 दिन सदन चलाने पर जोर देते हुए कहा कि निर्धारित बैठकें जरूर होनी चाहिए। यह सम्मेलन जयपुर में मंगलवार से शुरू हुआ है और 13 जनवरी तक चलेगा, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए हैं। वहीं विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह भी सचिवों के सम्मेलन में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सम्मेलन के पहले दिन एआइपीओसी की स्थायी समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उपाध्यक्ष राज्यसभा के उपसभापति हरवंश हैं।इस बैठक में बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुरूप ई-विधान से सभी राज्यों की विधान सभाएं जल्द से जल्द जुड़ जाएं। बैठक में जी-20 में लोकतंत्र की जननी भारत का नेतृत्व, संसद एवं विधान मंडलों को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं उत्पादकता युक्त बनाने की आवश्यकता, डिजिटल संसद के साथ राज्य विधान मंडलों का संयोजीकरण, संविधान की भावना के अनुरूप विधायिका और न्यायपालिका के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता आदि विषयों पर चर्चा होगी।


समिति प्रणाली के नवाचार से सशक्त बनाया – विधायी निकायों के प्रमुख सचिवों एवं सचिवों के सम्मेलन में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने मप्र विधानसभा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमने विधायिका के प्रति कार्यपालिका का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए कुछ समितियों के कार्यों को विस्तार देकर सदस्यों के शिष्टाचार व सम्मान के लिए समितियां गठित की हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »