Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ एफआइआर पर पुलिस की खात्मा रिपोर्ट खारिज

ग्वालियर(kundeshwartimed)-  एमपी-एमएलए कोर्ट ने मप्र के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ दर्ज एफआइआर पर पड़ाव थाना पुलिस द्वारा लगाई खात्मा रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। तोमर पर वर्ष 2020 में विधानसभा उपचुनाव के दौरान कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर सभाएं करने का आरोप है, जिसे लेकर थाना पुलिस ने खात्मा रिपोर्ट पेश की थी।फरियादी अधिवक्ता आशीष प्रताप सिंह ने सुनवाई के दौरान न्यायालय को पूरा मामला विस्तार में बताया, जिसमें कोविड के दौरान उपचुनाव की तैयारियों के नाम पर नेताओं द्वारा लगाए जा रहे जमावड़े का जिक्र किया और साक्ष्य भी पेश किए। कोर्ट के आदेश के बाद तोमर के खिलाफ मामला चलता रहेगा।

दरअसल, अक्टूबर 2020 में ग्वालियर-चंबल संभाग में विधानसभा उपचुनाव कराए गए थे। तब कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा था। इस दौरान राजनेता हजारों की भीड़ इकट्ठा कर रैलियां कर रहे थे। इससे भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था।आशीष प्रताप सिंह ने हाई कोर्ट में इस पर जनहित याचिका दायर की। इसका संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने सभाओं पर रोक लगाते हुए कहा कि जो राजनेता कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
इसी के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने 23 अक्टूबर को तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 बी के तहत केस दर्ज किया। इस केस में आशीष प्रताप सिंह को फरियादी बनाया गया। पड़ाव थाना पुलिस ने एक साल की जांच के बाद तोमर के खिलाफ खात्मा रिपोर्ट पेश कर दी थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »