Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्व. चन्द्रमणि त्रिपाठी स्मृति दिव्यांग शिविर का शुभारंभ,दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण के साथ आत्मविश्वास दे रहा है शिविर – विधानसभा अध्यक्ष

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)- 07 मई 2022. देवतालाब सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में तीन दिवसीय स्वर्गीय चन्द्रमणि त्रिपाठी स्मृति दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन, जिला रेडक्रास समिति, श्री भगवान महावीर सेवा ट्रस्ट तथा भारत सेवा संस्थान द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में प्रथम दिन 276 दिव्यांगों का पंजीयन कर उनकी जांच की गई। इनमें 127 कृत्रिम उपकरण के पात्र पाए गए जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने कृत्रिम उपकरण प्रदान किए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग किसी की दया के मोहताज नहीं हैं। उनके जीवन में दिव्यांगता के कारण जो कठिनाई है उसे दूर करने का प्रयास शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। शिविर में आने वाले हर दिव्यांग को जांच के बाद उचित सहायता और कृत्रिम उपकरण दिए जा रहे हैं। शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण के साथ आत्मविश्वास दिया जा रहा है। यह आत्मविश्वास उनके जीवन को निश्चित रूप से नई दिशा देगा। निर्धारित विकासखण्डों के अलावा भी यदि कोई दिव्यांग यहाँ आया है तो तत्काल पंजीयन करके उसे पूरी सहायता दी जा रही है। श्री महावीर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने समर्पण भाव से शिविर के लिए कार्य किया है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई दिव्यांगों द्वारा मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल की मांग की गई है। विद्यार्थियों तथा नौकरी करने वाले अस्थि बाधित दिव्यांगों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल शिविर के माध्यम से दी जाएगी। यदि किसी को शिविर में यह सुविधा नहीं मिली तो मैं अपनी विधायक निधि से इसकी व्यवस्था करूंगा। इस वर्ष की तरह अगले वर्ष भी दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क जांच और उपचार शिविर लगाया जाएगा। दिव्यांगों की सहायता के लिए मैं अपनी पूरी ताकत लगाऊंगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कलेक्टर को प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाली मेडिकल बोर्ड की बैठक में सिविल सर्जन के अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा दिव्यांगों को तत्काल दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विधायक मनगवां श्री पंचूलाल प्रजापति ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा करना मानव धर्म है। अन्य विकासखण्डों में भी दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष जी के प्रयासों से हजारों दिव्यांगों को सुविधा मिल रही है। समारोह में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि दिव्यांग शिविर को सफल बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष जी के निर्देशों के अनुसार समस्त तैयारियां की गई हैं। मानव सेवा के इस शानदार कार्यक्रम में कोई कोर कसर नहीं रहेगी। श्री भगवान महावीर सेवा ट्रस्ट को जिला रेडक्रास समिति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ट्रस्ट की सेवाओं का नियमित रूप से लाभ जिले के दिव्यांगों को मिल सके। हर दिव्यांग को आवश्यक उपकरण की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से संकल्पवान है। समारोह में प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने दिव्यांग शिविर के उद्देश्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय शिविर के पूर्व विकासखण्डों में शिविर आयोजित करके 1706 दिव्यांगों का कृत्रिम उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया है। महावीर ट्रस्ट के चिकित्सक पूरे सेवाभाव से दिव्यांगों की नि:शुल्क जांच कर कृत्रिम उपकरण प्रदान कर रहे हैं।

समारोह में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राहुल गौतम, श्री राम सिंह, श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, मन्नूलाल गुप्ता, शिवपूजन शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, संजय सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े, एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रेडक्रास के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में दिव्यांग एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »