Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष ने देवतालाब को विकास की दी एक और सौगात,शिव मंदिर एवं शिवकुंड का होगा सौंदर्यीकरण,भूमि पूजन 27 अप्रैल 2023 को

देवतालाब (kundeshwartimes)
मध्यप्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधानसभा क्षेत्र 72 के विधायक व विकास पुरुष गिरीश गौतम द्वारा देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदलने में किसी भी प्रकार की कोई कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है लगातार चारों और विकास के अनगिनत काम चल रहे हैं तो वही शिव मंदिर परिसर को भी विकास की इस श्रंखला से जोड़कर के मध्य प्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष ने देवतालाब को स्वर्णिम विधानसभा बनाने का अनुकरणीय कार्य किया है विदित हो कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से शिव मंदिर परिषद देवतालाब एवं शिव कुंड परिसर में परिक्रमा सेड, डे शेल्टर, पब्लिक टॉयलेट, घाट रिपेयरिंग गजीबो, बेंचेस व अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिसका भूमि पूजन समारोह 27 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे से शिव मंदिर परिसर देवतालाब में आयोजित किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम

27 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे शिव कुंड परिसर शिव मंदिर देवतालाब में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा स्वीकृत करोड़ों रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन समारोह मध्यप्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष गिरीश गौतम के मुख्य अतिथि में एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस की उपस्थिति संभावित है।

भूमि पूजन समारोह को लेकर तैयारी बैठक हुई आयोजित

शिव मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण कार्य के भूमि पूजन समारोह का आयोजन 27 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे से मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया जी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया है जिसके लिए आवश्यक तैयारी बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में एवं शिव मंदिर प्रबंध समिति के सचिव नायब तहसीलदार देवतालाब मानसिंह आर्मो की उपस्थिति में प्रबंध समिति के सदस्य एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के समक्ष आयोजित की गई जिसमें आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया एवं महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आयोजन में भाग लेने के लिए अपने अपने क्षेत्र में सभी लोग पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंच सके इस दौरान सभी आने वाले ग्रामीण जनों के लिए बैठक व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित जनों को व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए बैठक के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल, देवतालाब नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कुसुमाकर श्रीमाली, देवतालाब महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के.के. मिश्रा, गंगा द्विवेदी जी सरपंच शिवपुरा, राजेश सोंधिया (गुड्डू), रामायण प्रसाद पांडे, दीपेश बढ़ौलिया, शंकर लाल गुप्ता, नारायण दास गुप्ता,कान्हा दीक्षित आलोक तिवारी,अवनीश मिश्रा, अमित त्रिपाठी, सूरज सिंह, रामबहोर केवट,डा. ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, विनोद कुमार पांडे, अंशु दीक्षित, मुन्ना पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय जन उपस्थित रहे

भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल ने की अपील

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल ने समस्त क्षेत्रीय जनमानस से 27 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे शिव मंदिर में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति की अपील आम जनमानस से करते हुए कहा है कि यह ऐतिहासिक पल है देवतालाब एवं देवतालाब के इस ऐतिहासिक मंदिर के चहुमुखी विकास हेतु आप सभी साक्षी बनते हुए कार्यक्रम में समय के पूर्व पहुंचने का कष्ट करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »