Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा कार्यवाही में एक और नवाचार किया मध्‍य प्रदेश विधानसभा में विधायकों को आइपैड पर उपलब्ध होगा बजट

230 विधायकों को दिए जाएंगे आइपैड, विधानसभा की कार्यवाही होगी आनलाइन

भोपाल(kundeshwar times)  इस बार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही आनलाइन होगी। विधानसभा अध्यक्ष सहित 230 विधायकों को आइपैड दिए जाएंगे। जिन विधायकों को आइपैड चलाना नहीं आता, उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सदन में विधायकों को आइपैड पर ही बजट उपलब्ध कराया जाएगा और विधायकों के प्रश्नों का उत्तर भी आइपैड पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस नवाचार से कुछ हद तक विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस होगी वित्त विभाग ने आइपैड के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। 50 से 60 हजार कीमत के आइपैड खरीदे जाएंगे। यह केवल विधानसभा की कार्यवाही के समय ही विधायकों को दिए जाएंगे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर इन्हें विधानसभा में ही जमा करा लिया जाएगा।

सदन की कार्यवाही पेपरलेस करना चाहते हैं विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभालते ही गिरीश गौतम ने सबसे पहले असंसदीय शब्दों का शब्दकोश बनाने की तैयारी कराई थी और विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आइपैड पर बजट उपलब्ध कराने के साथ विधायकों को सदन से संबंधित अन्य दस्तावेज भी आइपैड पर ही उपलब्ध कराने की तैयारी है।
ई-विधान योजना के तहत मप्र विधानसभा भी होगी आधुनिक


भारत सरकार ई-विधान योजना के तहत सभी राज्यों को अपनी-अपनी विधानसभा को पेपरलेस बनाना है। प्रदेश के अधिकांश राज्य ई-विधान के तहत ही विधानसभा की कार्यवाही कर रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा को भी पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत विधायकों को आइपैड दिए जाएंगे। इसके लिए भारत सरकार द्वारा बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »