Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी गणतंत्र दिवस में आन-बान शान से लहराया तिरंगा

रीवा (कुंडेश्वर टाइम्स)- 26 जनवरी 2022. जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह एस.ए. एफ. मैदान रीवा में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया । मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

समारोह में आकषर्क परेड प्रस्तुत की गई। रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस, एनसीसी, एसएएफ, नगर सेना ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश की अनंत ऊचांईयों को छूने के लिए मुक्त किये। उन्होंने परेड कमांडरों व प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

झांकी:-

समारोह में इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयीं। पुलिस विभाग ने कोविड सुरक्षा तथा दुर्घटना से बचाव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने स्वच्छता मिशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नगर निगम रीवा द्वारा स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री आवास को प्रदर्शित करते हुए झांकी निकाली गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने एडाप्ट आंगनवाड़ी योजना तथा वन विभाग ने बांस मिशन की झांकी निकाली। समारोह में मछली पालन विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पीएचई विभाग ने अनूठी झांकियां प्रस्तुत की।

पुरस्कार वितरण:- गणतंत्र दिवस समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। परेड में प्रथम स्थान विशेष सशस्त्र बल नवीं वाहनी को प्राप्त हुआ। परेड में जिला पुलिस बल को दूसरा, पुलिस प्रशिक्षण शाला को तीसरा तथा एनसीसी दल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समारोह में प्रदर्शित झांकियों में प्रथम स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ। झांकियों में दूसरा स्थान स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तथा तीसरा स्थान नगर निगम रीवा की झांकी को प्राप्त हुआ। समारोह में बैंकिंग, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

समारोह में अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अभय मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह, रीवा संभाग के कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.पी. व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा, जिला पंचायत रीवा के सीईओ स्वप्निल वानखेड़े, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »