Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, छिंदवाड़ा में खिला कमल,नगर निगम के उप चुनाव में भाजपा ने जीता मैदान

भोपाल (kuneshwartimes)-
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को नगरीय निकायों के उपचुनाव में झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में ही पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। नगर निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेन्द्र स्वामी को पराजित किया है। इसी तरह सागर के दो और मुरैना, सागर, शहडोल और नीमच के एक-एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस को छह स्थानों पर जीत मिली है।

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से नगरीय निकायों के उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ हुई। छिंदवाडा़ जिले में सभी विधायक कांग्रेस के हैं। सांसद, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी कांग्रेस से ही हैं। इसके बाद भी नगर निगम के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, संतोष की बात यह रही कि जिले की परासिया नगर पालिका के वार्ड छह से पार्टी प्रत्‍याशी पूजा मरकाम ने भाजपा की आशा करपे को पराजित किया। वहीं, सागर जिले के बिलहरा और बांदरी, मुरैना, शहडोल और नीमच में भी पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी जीते। कांग्रेस के प्रत्याशी सतना, धार, मंदसौर, देवास और बुरहानपुर में विजयी रहे हैं।

छिंदवाड़ा गरीब कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ – वीडी शर्मा

छिंदवाड़ा नगर निगम में पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। पार्षद उपचुनाव में कमल नाथ की अपील और सांसद नकुल नाथ सक्रियता के बाद भी सभी बूथों पर 62 प्रतिशत मत प्राप्त कर इतिहास बनाया है। यह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजय का संकल्प दिलाया था। छिंदवाड़ा में यह पूरा हुआ है वहीं, गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि परिणाम बता रहा है कि भाजपा की जीत की शुरुआत छिंदवाड़ा से हुई है। यह शुभ संकेत हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »