Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधानसभा सिहावल के ग्राम ढोंगा को सिंचाई सुविधा की मिली सौगात,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

बांध निर्माण से सिंचाई के साथ साथ किसानों की होगी उन्नति- विश्वामित्र पाठक

सिंगरौली(kundeshwartimes) दिनांक 2/2/2024 को विधानसभा सिहावल के देवसर जियावन क्षेत्र के ढोंगा पंचायत में विकास पुरुष विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में सिंचाई बांध परियोजना का विधिवत पूजा पाठ मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन पश्चात मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं शिलालेख का अनावरण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उपस्थित एस. एम. तिवारी ई ई जल संसाधन द्वारा बांध निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया की आज जिले में 10000 हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है रिहंद माइक्रो परियोजना से 38000 हेक्टेयर प्रस्तावित गौण परियोजना से देवसर के 72 गांव तथा सिंगरौली के 130 गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने ढोंगा सिंचाई बांध के बारे में अवगत कराया की बांध निर्माण की स्वीकृत लागत 510.30 लाख है, संविदाकार द्वारा 438 लाख का अनुबंध किया गया है बांध निर्माण से 225 हेक्टेयर सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में प्रणव पाठक जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बांध निर्माण की स्वीकृति दिलाने एवं बांध निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के प्रयासों की सराहना की तथा ढोंगा के किसानों को सिंचाई की सौगात दिलाने की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा की ग्राम ढोंगा के मेढ़ नाला में सिंचाई बांध का निर्माण ढोंगा वासियों के लिए एक सौगात है इस बांध निर्माण कार्य को दस वर्ष पूर्व मैंने स्वीकृत कराया था यदि बांध समय से बन गया होता तो आज ढोंगा के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती तथा यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती। बांध बनने से 225 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही इस अंचल के जलस्तर में भी सुधार होगा। बांध निर्माण से सिंचाई के साथ साथ किसानों में संपन्नता भी आएगी। क्षेत्रीय विधायक ने बांध निर्माण कार्य में पट्टे की आराजी का भूअर्जन समय सीमा में संपन्न कराने तथा बांध निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया उन्होंने ढोंगा गांव के बेरोजगार जो काम करने के इच्छुक हैं प्राथमिकता के आधार पर उन्हें ही कार्य में लगाने के लिए निर्देशित किया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ढोंगा सहित सभी ग्रामों के बैगा परिवार को सड़क, बिजली, पानी, आवास सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामवासियों द्वारा टिकट चपरी टोला के लिए अलग उचित मूल्य की दुकान स्वीकृत कराने की मांग पर परीक्षण कराकर दुकान स्वीकृत कराने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजनारायण गुप्ता मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र पटेल तहसीलदार, रत्ना द्विवेदी एसडीओ जल संसाधन, दिलीप सिंह नायब तहसीलदार, बलजीत रावत आर आई कालिका बैस, कमलेंद्र चतुर्वेदी, श्रीमती छुटकी बैगा सरपंच, संविदाकार भूपेंद्र पाण्डेय, रंगलाल प्रजापति, बामदेव पाठक, समित चतुर्वेदी, नरेंद्र मिश्रा, रामस्वरूप मिश्रा, रंगलाल साहू, गोपाल सिंह, रमापति साहू, हीरालाल सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »