Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधायकों की खरीद फरोत कर बना ली गई सरकार के विरोध में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा जनजागृति लाने चलाई जा रही जनजागरण यात्रा… प्रेसवार्ता में कांग्रेसीयों ने दी विस्तृत जानकारी,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह – प्रदेश में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर विधायकों की खरीद फरोत कर बनाई गई सरकार के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे लोकतंत्र बचाओं जन जागरण यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कलमनाथ ने लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा को हरी झण्डी दी। आपको बता दें कि यात्रा 19 अक्टूबर से रबाना हुई थी। जिसका समापन 25 अक्टूबर को अशोकनगर में होना है। यह यात्रा 28 विधानसभा जो उपचुनाव होना है।

 


वहां जाकर किसान, मजदूर, नोजवान के भविष्य को बचाने के लिए तथा संविधान व देश लोकतंत्र की रक्षा के लिए इन दल-बदल बिकाऊ विधायकों का को नकारने के लिए लोगों में जनजागृति लाने यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में मुख्य रूप से म.प्र. कांग्रेस के महासचिव पवन पटैल, म.प्र. पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष राजमणी पटैल शामिल है।

 


प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य रूप से ताहिर अली शहर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने बताया कि पिछ़डा वर्ग काग्रेंस के उपाध्यक्ष धरमवीर राय, अशोकनगर के प्रभारी है जो अशोकनगर में यात्रा का समापन होना है उसी को लेकर यह प्रेसर्वाता रखी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष धरमवीर राय ने कहा कि अशोकनगर में पिछड़ा वर्ग के समस्त पदाधिकारी शामिल होगें। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष अजय टंडन, शहर अध्यक्ष यशपाल सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, विधायक प्रतिनिधी पवन गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र, समीम कुरैशी, मीडिया प्रभारी ईशाक कुरैशी, राम बाबू, नवीन मिश्रा, आकाश राय की मौजूदगी रहीं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »