Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधायक कप के फाइनल में अजयगढ ने देवगांव को 5 विकेट से हराया, अजयगढ़ से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो जय राम पाठक की रिपोर्ट

अजयगढ़(kundeshwartimes)- विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच विंटेज इलेवन अजयगढ व देवगांव के बीच खेला गया जिसमें अजयगढ ने फाइनल मैच 5 विकेट से जीत लिया
टॉस जीतकर देवगांव के कप्तान प्रवीण तिवारी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जिसमे देवगांव टीम की शुरुआत अच्छी नही रही ओर 2 विकेट केवल 15 रनों पर ही गिर गए
ओपनिंग में उतरे विशाल तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छोर से जमे हुए शानदार 4 छक्कों की सहायता से 54 रन बनाए ओर निर्धारित 16 ओवर में 120 रन बना कर आल आउट हो गई।
अजयगढ की ओर से रवि यादव व अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजयगढ की सुरुवात भी खराब रही और 3 विकेट केवल 32 रनों पर ही आउट हो गए ।इसके बार वरिस्ठ खिलाड़ी गजेंद्र यादव ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 27 गेंदों में 35 रन व चंदन ने 12 गेंद में 25 रन बना कर 5 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे
आज टूनामेंट के समापन में पहुंचे पन्ना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह नगर परिषद अध्यक्ष सरोज सीता गुप्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सुल्लेरे, प्रमोद तिवारी, मोहन यादव, राजेन्द्र दुबे , हनुमंत प्रताप सिंह रजऊ राजा, अमित गुप्ता, योगेन्द्र धुरीया , बबलू कुशवाहा, संजय गुप्ता, राजेन्द्र खटीक, धनंजय मिश्रा, बिंद्रावन पटेल,संतोष यादव , दिनेश भुर्जी, जयराम पाठक, एवं समस्त जनप्रतिनिधि ओर भाजपा नेताओं ने उपविजेता देवगांव को 5100 की राशि व ट्राफी प्रदान की जबकि विजेता टीम अजयगढ़ को 11 हजार ओर ट्राफी दी गई फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गजेंद्र यादव,टूनामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रवि यादव को,बेस्ट एमर्जिन प्लेयर पार्थ यादव,बेस्ट बॉलर देवगांव के राघवेंद्र यादव,बेस्ट कैच वेदांत मिश्रा,बेस्ट विकेटकीपर गजेंद्र यादव,बेस्ट अंपायर में कामता रावत व आकाश,बेस्ट स्कोरर अनुपम,बेस्ट कमेंटेटर विक्की को दिया गया।साथ ही पूरे टूनामेंट में अपना सहयोग देने वाले विशाल यादव, जयराम पाठक, अनिल गुप्ता,अंकित मिश्रा,रूबल पांडे,रामभुवन,ब्रावो नंदू यादव,आदि को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।आज के अंपायर कामता रावत व आकाश रहे।जब कि मैच का आंखों देखा हाल विक्की शिवहरे ने किया।पुरुस्कार वितरण का सफल संचालन रूबल पांडे ने किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »