Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधुत मंडल की बड़ी लापरवाही से कई लोगो के विधुत उपकरण जलकर हुए खराब,दमोह से कुंंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह/हटा – विधुत मंडल की लापरवाही का क्रम जारी है, जिसका खामियाजा विधुत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह का घटना क्रम नगर हटा के गौरीशंकर वार्ड में सामने आया है। जहाँ विधुत सप्लाई खराब होने लाइट धीमी तेज होने की शिकायत स्थानीय लोगो द्वारा बीते दिनों से लगातार की जा रही थी लेकिन उसमें सुधार न होने के चलते एक मकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग जाने एवं उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जल जाने की घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे गौरीशंकर वार्ड निवासी अतुल उर्फ अख्ता जैन के मकान में अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसमें मकान में रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना क्रम की सूचना नगर पालिका फायर ब्रिगेड को दी गई। जहाँ दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर एवं स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी घटना टल गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि अगर समय रहते आग नही बुझाई जाती तो यह आग विकराल रूप धारण कर सकती थी। वही पीड़ित अख्ता अतुल जैन ने बताया कि बीते सप्ताह भर से लगातार गौरीशंकर वार्ड की विधुत सप्लाई सही तरीके से नही हो रही थी, कभी लाइट तेज तो कभी धीमी आ रही थी। जिसकी शिकायत मैने 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमे कोई कार्यवाही नही की गई और न ही विधुत सप्लाई में सुधार कार्य किया गया। मेरे अलावा वार्ड के लोगो ने भी शिकायत की थी लेकिन किसी की नही सुनी गई। जिसके चलते मेरे घर में आग लग गई तो वार्ड के कई लोगो के विधुत उपकरण भी जल गये। सामने आये उक्त घटना क्रम में वार्ड वासियो ने विधुत मंडल पर आरोप लगाए है। ऐसे में अब यह देखना लाजमी होगा कि उक्त हादसे के जिम्मेदार लोगो पर क्या कार्यवाही की जाती है।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »