Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विशेष श्रमिक ट्रेनों से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी,कमिश्नर एवं आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रीवा 13 मई 2020. कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है लॉकडाउन के कारण देश के कई प्रदेशों में मध्यप्रदेश के हजारों-हजार श्रमिक फंसे हुए हैं इनमें बड़ी संख्या में रीवा संभाग के श्रमिक भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश सरकार की विशेष पहल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सह्दयता से केन्द्र सरकार तथा भारतीय रेलवे के सहयोग से इन मजदूरों की घर वापसी हो रही है। इसी क्रम में आज रीवा रेलवे स्टेशन में भरूच गुजरात से विशेष ट्रेन श्रमिकों को लेकर पहुंची। रेलवे स्टेशन में रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव एवं आईजी चंचल शेखर ने श्रमिकों से बातचीत कर हालचाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर बसंत कुर्रे, एसपी आबिद खान भी उपस्थित रहे।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिये कि आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संबंधित जनों को बसों से भेजने की व्यवस्था करायें। आगंतुकों को खाना, पानी की समुचित व्यवस्था भी करायें। उन्होंने कहा कि सभी लोग 15 दिनों तक होम क्वारेंटाइन रहें तथा संबंधित गांव या शहर का कोई भी व्यक्ति इनके संपर्क में न आये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारेंटाइन पूरी होने के बाद पुन: जांच की जाय तथा स्वस्थ्य पाये जाने पर इन्हें बाहर निकलने की अनुमति दी जाय।
उल्लेखनीय है कि आज भरूच से आने वाली विशेष ट्रेन से रीवा जिले के 131, सतना जिले के 103, सीधी जिले के 160 तथा सिंगरौली जिले के 106 श्रमिकों सहित कुल 500 मजदूरों को उनके गन्तव्य स्थल के लिए विशेष बसों से रवाना किया गया। इसी तरह आज 13 मई को पनवेल से रीवा आने वाले विशेष ट्रेन में रीवा जिले के 200, सतना जिले के 144, सीधी जिले के 188 तथा सिंगरौली जिले के 60 श्रमिकों सहित सतारा से विशेष ट्रेन में रीवा जिले के 102, सतना जिले के 05, सीधी जिले के 56 तथा सिंगरौली जिले के 151 मजदूरों का आगमन हो रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »