Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शहड़ोल में महिलाओं ने घूंघट की आड़ में कर दिया कारनामा, दिनदहाड़े 36 लाख रुपए का गोल्ड लूटा, कुंडेश्वर टाइम्स उप संपादक संपति दासगुप्ता की रिपोर्ट

शहडोल(kundeshwartimes)- शहडोल में घूंघट वाली लेडी गैंग लाखों रुपए के जेवर चुरा ले गयी. पांच महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी को लगभग 36 लाख रुपए का चूना लगा दिया. महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से आधा किलो से ज्यादा सोना चोरी कर लिया. घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने आरोपी महिलाओं पर 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. शहडोल जिले के गांधी चौक के पास न्यू पायल ज्वेलर्स शॉप पर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां पहुंची महिलाओं की गैंग ने दुकानदार की आंखों में धूलझोंक कर लगभग 600 ग्राम सोना चोरी कर लिया. पांच अज्ञात महिलाएं अचानक ज्वेलरी शॉप पर पहुंचीं और दुकानदार से सोने के टॉप्स और गहने खरीदने की बात कही. इस पर दुकानदार उन्हें ज्वेलरी दिखाने लगा. इसी बीच महिलाओं ने व्यापारी का ध्यान भटकाया और लगभग 600 ग्राम वजन के जेवर से भरा बॉक्स गायब कर दिया. इसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए आंकी गई है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी

लेडी गैंग की करतूत से दुकानदार अंजान था, लेकिन जब दुकान बंद करते वक्त उसने सामान मिलाया तो उसे कुछ सामान कम मिला. इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें महिलाएं दुकान से चोरी करती हुई दिखाई दी. फिर सर्राफा व्यापारी ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है. शिकायत में दुकानदार ने बताया कि 5 महिलाएं ज्वेलरी देखने के बहाने उसकी दुकान में आईं थी और ज्वेलरी का एक डब्बा उठाकर ले गई.

लेडी गैंग को पकड़ने इनाम घोषित

पुलिस में मामले को गंभारती से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है. इतना ही नहीं बल्कि शहडोल पुलिस जोन के एडीजीपी ने लेडी गैंग की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »