Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शहडोल के बुढ़ार में कोयला व्यवसायी के यहां आयकर विभाग का छापा,आयकर चोरी के मामले में जबलपुर, भोपाल और इंदौर की टीम ने एक साथ मारा छापा

शहडोल(kundeshwartimes)- जिले के बुढार में बुधवार की सुबह एक कोयला व्यवसायी के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। व्यापारी के सभी ठिकानों में कार्यवाही चल रही है। कोयला व्यवसायी केशर सिंह के यहां कार्यवाही चल रही है। जबलपुर, भोपाल और इंदौर की टीम ने एक साथ मारा है छापा आयकर चोरी का मामले मैं कार्यवाही चल रही है।

बुढ़ार में केशर सिंह के घर में 20 सदस्यीय टीम ने टीम ने दबिश दी है और कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यवाही जारी है। बुढ़ार के अलावा सतना और कटनी में भी व्यापारियों के यहां छापामार कार्यवाही चल रही है। वह केशर सिंह के साथ कोयला का व्यापार करते हैं। टीम में आयकर विभाग के 20 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

धनपुरी वार्ड नंबर 1 में रहने वाले केशर सिंह छाबड़ा के घर सहित सभी ठिकानों पर दबिश दी गई है। उनके व्यापार में काम करने वाले कर्मचारियों के घर भी टीम दस्तावेज खंगाल रही है। केशर सिंह चावड़ा एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र से निकलने वाले कोयले के बड़े कारोबारी हैं। इनके साथ कई जिलों के लोग पार्टनर के रूप में काम कर रहे हैं।

आयकर विभाग को शिकायत की गई है कि यह कोयले की कारोबार में आयकर की बड़ी चोरी कर रहे हैं। उसी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही शुरू की है। कार्रवाई कर रही टीम के अधिकारी कर्मचारी अभी कुछ भी बात करने से मना कर रहे हैं।

उनका कहना है कि कार्यवाही पूरी होने के बाद ही वह जानकारी दे पाएंगे। अभी कार्यवाही लंबे समय तक जारी रहेगी। बस इतना बताया कि आयकर की चोरी का मामला है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »