Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शहर से लगे क्षेत्र में 15 दिनों से तेंदुए का डेरा, दहशत में लोग,पन्ना से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो दिनेश गोस्वामी के साथ राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट


पन्ना। नोबल कोरोना कोविड- 19 वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने घोषित लाॅक डाउन व धारा 144 के चलते लोगों का घरों से निकलना लगभग बंद चल रहा है। जिससे गाड़ी-वाहन कारखाने एवं अन्य यातायात के साधन बंद हैं। शोरगुल के बजाय चारों तरफ शांति का माहौल है। शायद इसी वजह से वन्य प्राणी रिहायशी इलाकों की ओर कूच करने लगे हैं। यहां तक कि पन्ना जिला मुख्यालय में भी तेंदुए जैसे खूंखार जंगली जानवर की मौजूदगी लोगों के लिए दहशत का कारण बन चुकी है। आपको बता दें कि नगर के जगह चैकी इलाके में पुराना आरटीओ कार्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी के पास पहाड़ी में लगभग 15 दिनों से तेंदुए की चहल कदमी बताई जा रही है, जिससे यहां के लोग भयभीत हैं। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने डिग्गी पिटवा कर लोगों को शाम 6ः00 बजे के बाद और सुबह 6ः00 बजे से पहले घरों से निकलना मना किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दिनभर यह तेंदुआ पहाड़ी की चट्टानों के बीच घुसा रहता है और शाम होते ही चहल कदमी सुरू हो जाती है। और रात में तो यह रिहायशी इलाके में भी घुस आता है और सुबह पहाड़ी की चट्टानों में बैठ कर आराम फरमाते हुये देखे जाने की जानकारी सामने आई है। जिससे इस इलाके में दहशत का माहौल निर्मित है, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शायद मादा तेंदुए ने बच्चों को जन्म दिया है, इसलिए वह यहां से भाग नहीं रही, अन्यथा इतने अधिक दिनों तक रिहायशी इलाकों के नजदीक वन्य प्राणी नहीं रहते बात कुछ भी हो पर तेंदुए की मौजूदगी से नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। हालांकि चंद कदमों की दूरी पर पन्ना टाइगर रिजर्व के मुख्यालय सहित उत्तर वन मंडल का मुख्यालय और दक्षिण मंडल का मुख्यालय भी है, जहां पर वन्य प्राणियों को काबू करने के सारे साजो सामान के साथ वन विभाग के अधिकारी एवं काफी संख्या में वनकर्मी मौजूद हैं, जिससे लोग शीघ्र ही तेंदुये को जगंल की ओर भगाये जाने की उम्मीद में हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मोबाईल बंद होने एवं रेजर कौशल पाण्डेय द्वारा फोन रिसीव नहीं किये जाने से अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »