Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शादी के 24 साल के बाद पति ने पत्नी को किया बेघर, कोर्ट में तलाक का केस कर फिर रचाया ब्याह,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)- जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जहां, पति ने पत्नी को शादी के 24 साल के बाद घर से बाहर निकाल दिया और दूसरी शादी कर ली. दरअसल बैकुंठपुर खैरा गांव की निवासी महिला का विवाह गांव जोडौरी में युवक के साथ हुआ था, इसके कुछ साल बाद दंपत्ति अपने बच्चों को लेकर महाराष्ट्र के अकोला में रहने लगा. 20 वर्ष महाराष्ट्र में रहने के बाद पति अपनी पत्नी और 3 बच्चों को छोड़कर वापस अपने गांव जोडौरी आ गया. बीते 2 साल पहले महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और कोर्ट में जाकर तलाक के लिए आवेदन दे दिया.

29 जून को पति ने मंदिर में रचाई दूसरी शादी

इस मामले को लेकर शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंची पीड़िता ने बताया, ”मेरे पति ने 2 साल पहले केस करते हुए कोर्ट में डाइवोर्स के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बीते 29 जून को पति ने चोरी छिपे मंदिर जा कर दूसरी शादी कर ली. कुछ दिन बाद जब इस बात की जनकारी मुझे लगी तो 11 जुलाई को मैं अपने पिता और बच्ची को लेकर अपने ससुराल जोडौरी पहुंच गई. तभी वहां पर मेरे पति घर के बाहर आगए और ने पूरे घर में अंदर जाने वाले गेटों पर ताला लगा दिया. मैंने जब पति से खुद के होते हुए दूसरी शादी के बारे में पूछा और घर में अंदर जाने के लिए आगे बढ़ी तो पति और ससुरालियों ने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.” पीड़िता के पति के द्वारा की गई मारपीट का आंशिक वीडियो और कुछ तस्वीरें पीड़िता ने मीडिया से साझा की है, इसके अलावा पीड़िता के शरीर में गंभीर घाव के निशान भी है.
महिला ने पुलिस पर लगाए आरोपः वहीं पीड़िता का आरोप है कि “मारपीट की शिकायत लेकर जब मैं थाने पहुंची तो पुलिस ने मेरी शिकायत दर्ज नहीं की और मेडिकल करवाने के लिए सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. वहां से मुझे रीवा के SGMH भेजा गया. बैकुंठपुर पुलिस कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है. मेडिकल कराने के बाद जब मैं थाने पहुंची तो एफआईआर दर्ज करने के बजाय पुलिस ने NCR में धारा 155 के तहत ही कर्रवाई की.”

पीड़िता नहीं लेना चाहती डाइवोर्सःमामले पर पीड़िता का कहना है कि मेरे 3 बच्चे है, मेरे पास कमाई का कोई जरिया नहीं है. ऐसे में मैं अपने पति से तलाक नहीं लेना चाहती. ससुराल वाले घर पर अब भी मेरा पूरा अधिकार है और मैं अपने बच्चों के साथ वहीं रहना चाहती हूं और अपने परिवार के भरण पोषण के लिए वह अपने पति से हर महीने रुपये लेना चाहती हूं.”
दोनों पक्षों से बात कर की जाएगी आगे की कार्रवाईः इस मामले पर परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर राखी श्रीवास्तव ने कहा कि, ”महिला महाराष्ट्र में अपने पति और बच्चों के साथ पिछले 20 वर्षों से रह रही थी, 2 साल पहले महिला का पति उसे छोड़कर गांव आ गया. अभी 10 दिन पहले ही महिला को जानकारी मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी की है. फिलहाल महिला के द्वारा बैकुंठपुर थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को परिवार परामर्श केंद्र में समझाइस देकर आपसी सुलह की सलाह दी है. महिला परिवार परामर्श केंद्र पहुंची, उससे बातचीत की गई है, लेकिन उसका पति नहीं आया. मामले पर दोनों पक्षों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »