Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शादी तय होते ही प्रेमी के साथ भागी, पिता ने बेटी का जिंदा किया दाह संस्कार

बिहार/पूर्णिया(kundwshwartimes)- बिहार के पूर्णियासे हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पिता को बेटी का प्रेम विवाह करना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने जीते जी उसका अंतिम संस्कार कर दिया. मामला पूर्णिया जिले का. घरवालों ने युवती की शादीतय कर दी थी. शादी तय होते ही युवती 27 जून को घर से मार्कसीट लेने के नाम पर कॉलेज गयी. फिर उसके बाद से वह वापस नहीं आई. भाई और पिता ने खूब तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली. तब पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. इससे नाराज पिता ने अपनी बेटी की विधिवत दाह संस्कार कर दिया.
श्राद्ध कर्म भी किया जाएगा: पिता ने कहा कि उससे सारे-रिश्ते नाते तोड़कर उसका जीते-जी अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने कहा कि अपनी पुत्री की परवरिश में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दिया. पुत्री आगे पढ़ना चाहती थी तो पूरे परिवार मिलकर सहयोग किये, मगर उसी पुत्री ने समाज मे अपमानित होने के लिए छोड़ दिया. इसलिए आज उसका दाह संस्कार कर दिया गया है. तय तिथि में उसका श्राद्ध कर्म भी किया जाएगा. ताकि ऐसे बच्चियों को अपने भविष्य के फैसले लेने से पहले अपने बुजुर्गों का ख्याल रहे.

विधान के साथ दाह संस्कार: नाराज भाई ने अर्थी पर अपनी बहन की तस्वीर लगाई और अपने खेत पर ले जाकर पूरे विधि विधान के साथ दाह संस्कार कर दिया. भाई ने कहा कि अब हमारा उसके साथ कोई नाता नहीं है. भाई ने बहन की लापता होने की चम्पानगर थाना में लिखित शिकायत की गई. जिसकी जांच चल रही है.

इनका कहना है

“मेरे लिए बेटी मर चुकी है. अब बेटी से कोई रिश्ता-नाता नहीं है. गांव के खेत उसका पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया हूं. उसका श्राद्ध कर्म भी किया जाएगा. मेरी बेटी ने मुझे समाज में अपमानित किया है. बड़े प्यार से उसकी परवरिश की थी. मेरे सारे उम्मीदों पर पानी फेर दिया.”-लड़की के पिता

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »