Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शासन की महती योजना मध्यान्ह भोजन (सुखा राशन) का वितरण

शासन की महती योजना मध्यान्ह भोजन (सुखा राशन) का वितरण

कन्या विद्यालय थांदला में नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा कार्यक़म में 150पैकेट का किया वितरण।

थांदला ( मनीष वाघेला)मध्यप्रदेश शासन की वृहद योजना मध्यानह भोजन के समतुल्य सूखा राशन का वितरण स्थानीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया स्वागत समारोह के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद समर्थ उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक चौहान बीआरसी अंतर सिंह रावत पत्रकार सुधीर शर्मा राजेश डामोर सीएससी राजमल राठौड़ उपस्थित थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य भर में चलाई जा रही खाद्यान्न योजना का वितरण आज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला की बेटियों को किया जा रहा है शासन की अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन आज धरातल पर हो रहा है इस अवसर पर संस्था द्वारा लंबित मांगों का तत्काल निराकरण किया गया सभागृह के लिए टिन शेड, तार फेंसिंग का कार्य को तत्काल करवाने का आदेश दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं विश्वास सोनी ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी जो कहते हैं वह करते हैं कोविड-19 के चलते पिछले समय से समस्त विद्यालय बंद थे वर्तमान में स्थिति सुधार पर है शासन के निर्देश पर समस्त विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन सूखा राशन देने की व्यवस्था की गई है जोकि शासन का कारगर कदम के रूप में नन्ही बेटियों को शुद्ध राशन अगले 73 दिवस तक जारी रहेगा कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित मध्यान भोजन सूखा राशन विद्यार्थियों के लिए नन्ही बेटियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक व लाभकारी सिद्ध होगा कार्यक्रम में पत्रकार सुधीर शर्मा ने कहा कि जिले की उत्कृष्ट संस्था के रूप में विख्यात थांदला गर्ल्स विद्यालय किसी परिचय का मोहताज नहीं है पिछले 20 वर्षों से मैं इस संस्था से जुड़ा हूं शासन की महती योजना मध्यान भोजन सूखा राशन का वितरण सुखद है मध्यप्रदेश शासन बधाई के पात्र हैं कार्यक्रम में प्राचार्य एस कुमार ने संस्था के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम में 150 छात्राओं को खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अब्दुल्लाह खान ने किया व आभार संस्था प्राचार्य एस कुमार ने माना।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »