Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शास्त्रों की मान्यता है कि मानव जन्म अनेक पुण्यो के बाद मिलता है-राजू धानक जिलाध्यक्ष गो रक्षा समिति झाबुआ

शास्त्रों की मान्यता है कि मानव जन्म अनेक पुण्यो के बाद मिलता है-राजू धानक जिलाध्यक्ष गो रक्षा समिति झाबुआ

मनीष वाघेला

थांदला  हमारे देश में जन्मदिन मनाने की परम्परा है हमारे शास्त्रों की मान्यता है कि मानव जन्म अनेक पुण्यों के बाद मिलता है । हमारे यहाँ प्रार्थना की गई है कि हम कर्म करते हुए सौ वर्ष जीयें ।

संभवत: पहले यह परम्परा राजा महाराजाओं से प्रारम्भ हुई होगी और फिर जनता में आई । अब तो जन्मदिन मनाने का आम रिवाज है । नेताओं के जन्मदिन राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं और सामान्य व्यक्तियों के पारिवारिक स्तर पर ।

उक्त उदगार गो रक्षा समिति जिला झाबुआ के राजू धानक ने राज न्यूज़ चैनल के दप्तर पर जन्मदिवस कार्यक़म में कहा।

स्थानीय कृष्णा काम्प्लेक्स में राज न्यूज़ चैनल द्वारा एक सादे समारोह में जिलाध्यक्ष राजू धानक का जन्मदिन नगर के पत्रकारों ने सादगी से मनाया

श्री धानक ने राज न्यूज़ कार्यालय पहुच कर पत्रकारों के बीच केक काट कर मिठाई वितरित की इस मौके पर श्री धानक ने अपने संस्मरण सुनाते हुवे कहा कि आज में 52 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा हु ज़िंदगी ने इतने वर्ष प्रभु की सेवा, गो माता की सेवा,एवम सबसे से बड़ा आप के प्यार ने आज मुझे उस मुकाम पर ला कर खड़ा कर दिया है जहाँ सिर्फ बुज़ुर्गो की दुवा, आशिर्वाद ही है।

आज मुझे आप का जो अपार प्यार मिला है में जन्मांतर तक नही भूल सकूँगा।

जन्मदिवस कार्यक़म में राज न्यूज़ के प्रधान संपादक सुधीर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजू धानक उस शख्शियत का नाम है जिसने सिर्फ परोपकार के कार्य के लिये जन्म लिया है गो सेवक के रूप में इनकी पहचान बनी है अनेको विशिष्ट संघटनो के प्रमुख पदों पर सफलता पूर्वक अपने कार्यो का संपादन कर रहे है।

कार्यक़म में आँचलिक पत्रकार संघ इकाई थांदला के अध्यक्ष शहादत खान, जावेद खान,जमील खान, श्रीमती नीलिमा डाबी, राकेश डाबी, मनीष वाघेला शाहिद खान सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी श्री धानक को बधाई दी।

जन्मदिवस कार्यक़म का आभार नीलिमा डाबी ने माना।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »