Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शिवराज सरकार लेगी 3000 करोड़ का कर्ज आरबीआई से 20 साल में वापसी की अनुबंध पर मिलेगा कर्ज प्रदेश में 3 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज

भोपाल(kundeshwartimes) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बजट के बाद भी लोन लेने का सिलसिला जारी है. शिवराज सिंह चौहान सरकार (Shivraj Government) एक बार फिर 3000 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है.

ये पैसा RBI से 20 साल के लिए लिया जाएगा. जिसकी पेमेंट 8 मार्च को हो जाएगी. ये प्रदेश के ऊपर 31 जनवरी से आज तक यानी 34 दिन में 5वां लोन होगा. पिछले 4 बार में सरकार ने 11 हजार करोड़ रुपये लिए हैं, जो अब बढ़ कर 14 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा.

अधिसूचना हुई प्रकाशित

आरबीआई से लोन लेने के मामले में वित्त विभाग ने अधिसूचना प्रकाशित कर दी है. सरकार ने ये कर्ज लेने के पीछे आर्थिक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने का हवाला दिया है. इससे पहले लिए गए लोन में भी यही बात कही गई थी. 3 हाजर करोड़ रुपये की ये रकम सरकार को 8 मार्च 2043 तक चुकाना होगा।

पहले लिए गए चार कर्ज

– 31 जनवरी को 2000 करोड़ का कर्ज लिया गया
– 4 फरवरी को 3000 करोड़ का कर्ज लिया गया
– 14 फरवरी को 3000 करोड़ का कर्ज लिया गया
– 28 फरवरी को 3000 करोड़ का कर्ज लिया गया
– अब फिर 3000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा रहा है

प्रदेश पर 3 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज

मध्य प्रदेश पर अभी तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है. वित्त विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 की स्थिति में सरकार के ऊपर 2 लाख 95 हजार करोड़ रुपये का ऋण था. इसके बाद जून 2022 से नवंबर 2022 तक 12 हजार करोड़, जनवरी 2023 में 2000 करोड़ और फरवरी में 3 बार में 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया. इसमें अब 3 हजार करोड़ रुपये और जुड़ने वाले है. जिसके बाद औसत प्रदेश के एक आदमी पर 50 हजार से ज्यादा का कर्ज हो जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »