Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शिव मंदिर देवतालाब में मेला के दौरान मंदिर परिसर में करंट फैलने से मची भगदड़ कई घायल

जल चढ़ाने हेतु बनाए गए बैरिकेडिंग में करंट फैलने की जानकारी कई महिलाएं हुई बेहोश


देवतालाब(kundeshwartimes) सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवतालाब स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में चल रहे पुरुषोत्तम मास मेला के द्वितीय सोमवार 31 जुलाई 2023 को जहां श्रद्धालुओं की अपार भीड़ थी उसी दौरान लगभग 11:30 के आसपास मंदिर परिसर में लगाए गए बैरिकेडिंग एवं जाली में करंट उतर आने के कारण भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग दब गए बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग भगदड़ का शिकार होकर बेहोश हो गए जबकि मौके पर किसी भी प्रकार के जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं।

ना काफी है पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था

शिव मंदिर में लगातार चल रहे मेले के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स की व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई दे रही है फोर्स ना होने के कारण एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक बार यह बड़ा हादसा होते होते बच्चा है विदित हो कि पूर्व में भी एक बार करंट फैलने से एक महिला की जान चली गई थी यह दूसरी बार है जब मंदिर परिसर में करंट फैला है।

श्रद्धालुओं ने जाली तोड़कर बचाया लोगों की जान

मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपलब्ध श्रद्धालुओं ने जैसे ही करंट फैलने के बाद भगदड़ मची तो जान की परवाह न करते हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगे हुए बैरिकेडिंग जाली को तोड़ दिया जिससे लोगों को निकलकर भागने में सहूलियत हुई और कई लोग इस दुर्घटना का शिकार होने से बच गए तो वहीं कई लोग इसके चपेट में आ गए और बेहोश हो गए अब देखना यह है कि इस मामले में शासन प्रशासन क्या एक्शन लेता है बाहर हाल घायलों को उपचार की आवश्यकता है समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की व्यवस्था मंदिर परिसर में उपलब्ध नहीं है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »