Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शिव मंदिर प्रबंध समिति देवतालाब की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर की व्यवस्था को लेकर दिए अहम निर्देश

देवतालाब (कुंडेश्वर टाइम्स)-मध्य प्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम के मुख्य अतिथि में शिव मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक 26 जनवरी 2022 को दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में प्रारंभ हुई उक्त बैठक में शिव मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष एवं एसडीएम मऊगंज व सचिव नायब तहसीलदार देवतालाब को शिव मंदिर की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं आम जनमानस व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाए जाने की बात कही बैठक के दौरान शिव मंदिर स्थित सभी शिव प्रतिमाओं में जल हरि को शीघ्र बदले जाने शिव कुंड परिसर में विद्युत व्यवस्था व मंदिर के चैनल गेट बदले जाने सहित साफ सफाई की व्यवस्था को ठीक करने की बात कही गई साथ ही आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर की साज-सज्जा व आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर चर्चाएं हुई

यह रहे प्रमुख मुद्दे

1- शिव मंदिर परिसर में एवं शिव कुंड परिसर में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाने एवं लाइट लगाकर शिव कुंड परिसर के चारों और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना

2- शिव मंदिर स्थित शिवलिंग में नई जलहरीयों का निर्माण करा कर शीघ्र बदला जाए

3- मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति प्रबंध समिति के माध्यम से किया जाना एवं साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी की नियुक्त किया जाना

4- महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर परिसर को फूलों द्वारा सजाया जाना एवं आने वाले श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने व अन्य होने वाली है सुविधाओं को सुधार करने की कार्यवाही करना

5- मंदिर के अंदर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित होने को रोकना एवं प्रधान पुजारी के अतिरिक्त अन्य पंडा पुजारियों को मंदिर परिसर के अंदर ही प्रतिबंधित करना

6- शिव मंदिर के गर्भगृह में अगरबत्ती व नारियल को प्रतिबंधित करना एवं मंदिर प्रबंध समिति की आय को बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाया जाना

बैठक में इनकी उपस्थिति

शिव मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश के यशस्वी विधानसभा अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम श्री एपी द्विवेदी एसडीएम मऊगंज श्री मान सिंह आर्मो नायब तहसीलदार देवतालाब श्री दिनेश भारती पुजारी शिव मंदिर देवतालाब एवं पदेन सदस्य शिव मंदिर प्रबंध समिति देवतालाब श्री सुरेंद्र कुमार कुसमाकर पदेन सदस्य शिव मंदिर प्रबंध समिति देवतालाब, शिव पूजन शुक्ला सदस्य शिव मंदिर प्रबंध समिति देवतालाब सुरेंद्र सिंह चंदेल सदस्य प्रबंध समिति शिव मंदिर देवतालाब शीतला प्रसाद सोनी सदस्य प्रबंध समिति शिव मंदिर देवतालाब नारायण दास गुप्ता सदस्य प्रबंध समिति शिव मंदिर देवतालाब ।
इसके अलावा राजेंद्र गुप्ता सरपंच ग्राम पंचायत देवतालाब मुंशी सिंह सचिव ग्राम पंचायत देवतालाब मनोज गौतम थाना प्रभारी लौर संजय सोनी मंडल अध्यक्ष देवतालाब अखिलेश सिंह विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत रीवा पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपेश बढ़ौलिया,कान्हा दीक्षित सहित अन्य संबंधित विभागीय प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »