Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शौचालय निर्माण का भुगतान के एवज में ब्लाक समन्वयक के उपर रिश्वत लेने का लगा गंभीर आरोप,ठेकेदार ने लगाया है आरोप,फोन पे के जरिए दिए गए हैं नौ हजार रूपए कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली/देवसर(kundeshwartimes)- जनपद कार्यालय देवसर के समग्र स्वच्छता अभियान के ब्लॉक समन्वयक उदय भान पाठक के ऊपर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं कांट्रेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उदयभान पाठक ने शौचालय निर्माण का भुगतान करने के एवज में करीब नौ हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिया है बताया गया कि यह रिश्वत कई किस्तों में फोन पेय के जरिए लिए गए हैं, दरअसल ब्लॉक समन्वयक उदयभान पाठक के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप काफी दिनों से लगाए जा रहे थे लेकिन अभी तक इस आरोप की कोई पुष्टि नहीं की जा रही थी ऐसे में इनके हौसले बुलंद थे लेकिन इन दिनों एक ठेकेदार ने रिश्वतखोरी की पूरी पोल खोल दी है, दरअसल ठेकेदार ने कन्या विद्यालय देवसर में शासकीय मद से शौचालय का निर्माण कराया था सोचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जनपद के टीएससी विभाग में जब भुगतान लेने की बारी आई तो ब्लॉक समन्वयक उदय भान पाठक रिश्वत की मांग करने लगे और ठेकेदार ने कई किस्तों में करीब नौ हजार रूपए रिश्वत के रूप में दी है फिर भी अभी तक भुगतान नहीं कर रहे हैं बताते हैं कि ब्लॉक समन्वयक उदय भान पाठक अभी और ज्यादा रकम की मांग कर रहे हैं।

शौचालय निर्माण का भुगतान के एवज में ली रिश्वत

कांट्रैक्टर मनीष श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक समन्वयक उदय भान पाठक ने यह रिश्वत कन्या विद्यालय देवसर में शौचालय निर्माण का भुगतान के एवज में ली है पिछले दिनों शासकीय कन्या विद्यालय में शौचालय का निर्माण ठेकेदार मनीष श्रीवास्तव द्वारा कराया गया था जिसका भुगतान रिश्वत न देने से लंबित है

फोन पे के जरिए दिए गए हैं रिश्वत

ठेकेदार ने बताया कि शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो ब्लॉक समन्वयक रिश्वत की मांग करने लगे ठेकेदार ने फोन पेय के जरिए कई किस्तों में करीब नौ हजार रूपए रिश्वत के रूप में दी है जिसका डिटेल भी ठेकेदार ने उपलब्ध कराया है

हो सकती है बड़ी कार्यवाही

शौचालय निर्माण के भुगतान के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस मसले पर बड़ा एक्शन ले सकते हैं माना जा रहा है की ब्लॉक समन्वयक उदयभान पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »