Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर में भोलेनाथ ने खेली फूलों की होली,भक्तों ने भी लिया आनंद, दमोह से ब्यूरो मोहन पटेल की रिर्पोट

दमोह- प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में होली के पावन पर्व पर मंगलवार शाम को शिवभक्तों ने श्री जागेश्वर नाथ जी के साथ में फूलों की होली खेली भक्तों ने अनेक प्रकार के फूलों को एकत्रित करके रंग-बिरंगे फूलों से भगवान भोलेनाथ के साथ में होली खेली जिसमें गुलाब,गेंदा, नौरंगा,बेलपत्र, टेसू सहित अनेक प्रकार की प्राकृतिक गुलाल थी भक्तों ने होली के गीत गाकर भगवान भोलेनाथ के साथ में होली खेली इस बार का दृश्य और भोलेनाथ की झांकी देखने लायक थी जो भी श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे वह आयोजन में सम्मिलित होकर बहुत आनंदित हुए राम गौतम ने बताया कि पिछले चार वर्षों से प्रतिवर्ष होली के पर्व को भक्तों के द्वारा इसी प्रकार से आकर्षक और सुंदर ढंग से मनाया जाता है और शिवभक्तों का प्रयास है कि बांदकपुर धाम में वर्ष की अनेक पर्वों को इसी प्रकार से सुंदर आकर्षक ढंग से मनाया जाए चाहे शिवरात्रि पर प्रसाद वितरण,भजन संध्या, बारातियों का स्वागत सम्मान,भंडारे, सावन माह में विशेष आयोजन सहित अनेक प्रकार के प्रयास निरंतर रूप से बांदकपुर धाम में भक्तों की ओर से चल रहे हैं जिसमें आम श्रद्धालु जन भी बांदकपुर आकर आनंद की अनुभूति कर रहा है श्री गौतम ने बताया कि जिस प्रकार से वृंदावन धाम में होली का विशेष महत्व है और लोग वहां होली खेलने वृंदावन धाम जाते हैं उसी प्रकार से बांदकपुर धाम में भी भोलेनाथ के साथ में आसपास के क्षेत्रों से भक्त आकर होली खेले और अनेक पर्वों को श्री जागेश्वर नाथ जी के साथ में मना कर अपने जीवन को धन्य करें यही प्रयास है।

मोहन पटेल, ब्यूरो दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »