Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

श्री राजेन्द्र सूरि विहार धाम का मुनि द्वय ने किया भूमि पूजन हुआ

श्री राजेन्द्र सूरि विहार धाम का मुनि द्वय ने किया भूमि पूजन हुआ

मनीष वाघेला

मुनिश्री रजत विजयजी के संयम रजत वर्ष पर जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन

थांदला। अपने अल्प प्रवास पर थांदला नगर पधारें जैन मूर्तिपूजक सम्प्रदाय के श्रीमद् विजय श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब के आज्ञानुवर्ती वर्षीतप आराधक मुनिराज श्रीपीयूषचंद्र विजयजी एवं श्री रजतचंद्र विजयजी महाराज साहेब के निश्रा में थांदला के धर्म सुश्रवक उमेशचंद्र कमल राजमल पिचा के थांदला लिमड़ी मार्ग पर स्थित फार्म हाउस पर आज प्रातःकाल श्री राजेंद्र विहार धाम की नींव रखी गई। इस अवसर पर पिचा परिवार ने पूज्य मुनिद्वय का गवली कर स्वागत वंदन अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया वही पूज्य मुनिराजों ने वाक्षेप द्वारा क्षेत्र विशुद्ध की व उपाश्रय की नींव रखते हुए उपस्थित परिषद को मांगलिक फरमाई। इस अवसर पर थांदला मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष कमलेश दायजी, वर्धमान तालेरा, प्रफुल्ल पोरवाल, मयूर तलेरा, अनोखीलाल मोदी, उमेश आर पिचा, कमल आर पिचा, अर्पित लुणावत, यतीश दायजी, मूलचंद जैन आदि उपस्थित श्रावक उपस्थित थे।

मुनिश्री के संयम रजत वर्ष पर पर बदनावर में जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन

अपनी संयमी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर श्रीमद् विजय राजतचंद्र विजयजी के संयम रजत वर्ष पर बदनावर शंखेश्वर तीर्थ पर त्रि दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन दिनांक 19 – 20 – 21 मार्च को पीयूष विजयजी महाराज साहब के सानिध्य में होगा। जिनेंद्र भक्ति महोत्सव में होने वाले आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय कर ली गई है जिसकी पत्रिका लेखन का कार्य मुनिश्री द्वारा आज दोपहर में 1:30 से 4:30 तक होने वाले धर्मसभा के दौरान नयापुरा स्थित जिनालय के सन्निकट उपाश्रय पर थांदला में संपन्न होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »