Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

संचालन समिति ने नवीन सत्र में प्रवेश हेतु जारी की अपील थांदला से मनीष वाघेला

मदरसा मुस्तफाईया थांदला रजि. का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण

संचालन समिति ने नवीन सत्र में प्रवेश हेतु जारी की अपील

थांदला से मनीष वाघेला

थांदला :- मुस्लिम पंच थांदला की सरपरस्ती में संचालित मदरसा मुस्तफईया थांदला का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने मुस्लिम समाज के सदर जनाब कदरुद्दीन शेख़ व मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए मदरसा में पढ़ाई करने वाले बच्चो, मदरसा संचालन समिति के सदस्यों एवम् समाज जनों को मुबारकबाद पेश की गई, और मदरसा में पढ़ाई करने वाले सभी बच्चो को सुनहरे भविष्य की दुआओ से नवाजा गया।
इस मौके पर मदरसा संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य जनाब हाजी गुलाम कादर ख़ान साहब, मदरसा संचालन समिति के सदर व रिटायर्ड बैंक अधिकारी जनाब हाजी अब्दुल समद खान साहब, मदरसा इंतेजामिया कमेटी के सदर जनाब अब्दुल हक खान साहब ने मदरसा कि मार्कशीट का विमोचन किया। हाजी गुलाम कादर ख़ान साहब ने बताया कि मदरसा के रजिस्ट्रेशन में आने वाली समस्याओं के बावजूद किस तरह से तमाम सदस्यों द्वारा मेहनत कि गई तथा निचले स्तर से लेकर भोपाल मदरसा बोर्ड तक जाकर मदरसा रजिस्ट्रेशन का कार्य पूरा किया गया। इस कार्य में परोक्ष अपरोक्ष रूप से मदद करने वाले तमाम समाज जनों, अधिकारियों, पत्रकारों आदि का शुक्रिया अदा किया गया। मदरसा संचालन समिति के सदर रिटायर्ड बैंक अधिकारी जनाब हाजी अब्दुल समद खान साहब ने तमाम समाज जनों से अपील की कि जो अभिभावक अपने बच्चों को मदरसा में पढ़ाना चाहते हैं वो मुतमईन रहे आश्वस्त रहे, पढ़ाई को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। शासन द्वारा वक्त वक्त पर जो भी गाइडलाइन जारी कि जाएगी उसी के हिसाब से मदरसा संचालन किया जायेगा। मदरसा संचालन समिति खुद जिम्मेदारी लेते हुए वक्त वक्त पर मदरसा का निरीक्षण, पैरेंट्स मीटिंग, आदि का ध्यान रखेगी। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता, साहित्यिक प्रतियोगिता, निबंध लेखन, ड्राइंग आदि कार्यक्रम भी किए जाएंगे। लिहाज़ा सभी समाज जनों से गुजारिश है कि अपने बच्चों को मदरसा मुस्तफाईया थांदला में एडमिशन दिलाए।
इस मौके पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य हाजी ग्यासुद्दीन कुरैशी, लियाकत कुरैशी, मोहम्मदी रियाज़ खान, रफीक शेख़, जावेद खान आदि मौजूद थे

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »