Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

संजीवनी हॉस्पिटल देवसर के डॉक्टर एचएल गुप्ता के ऊपर लगा गंभीर आरोप,मनमानी पैसा लेने के बाद भी मरीज के इलाज में किए घोर लापरवाही,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(kundeshwartimes)- सिंगरौली जिले के देवसर मुख्यालय में स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के डॉक्टर एचएल गुप्ता के ऊपर इन दिनों गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं,मजौना निवासी राघव मिश्रा ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर एचएल गुप्ता ने उनकी बीमार बच्ची के उपचार में घोर लापरवाही किया है,उन्होंने बताया कि बच्ची के सीने में सामान्य दर्द शुरू हुआ था बच्ची को संजीवनी हॉस्पिटल में ले गए डॉ एस एल गुप्ता ने गंभीर बीमारी बताकर भर्ती कर लिया 3 दिनों तक भर्ती किए दर्द बढ़ता गया इधर 5000 रुपए ऐंठ लिए गए लेकिन मरीज को यह कह कर छुट्टी नहीं दे रहे थे की आप चिंता ना करें बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा लेकिन तबीयत बिगड़ती गई अंततः 3 दिन बाद मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल दिए और अंदर से अस्पताल में ताला बंद कर दिए फोन लगाने पर रिसीव नहीं किए उसके बाद परिजनों ने बच्ची को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराया जहां मात्र 350 रुपए के उपचार में बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हो गया फिलहाल यह मामला जियावन थाने में पहुंच गया है मरीज बच्ची के पिता राघव प्रसाद मिश्रा ने डॉक्टर एचएल गुप्ता के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए एवं थाने में शिकायत दर्ज कराई है, दरअसल संजीवनी हॉस्पिटल देवसर के डॉक्टर एचएल गुप्ता के ऊपर इस तरह के आरोप कोई पहली बार नहीं लगाया जा रहा है आए दिन इस तरह के आरोप लगते रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाया इस वजह से डॉक्टर एचएल गुप्ता के हौसले बुलंद हैं और मर्ज के बारे में ज्यादा जानकारी न होने के बाद भी मरीजों को भर्ती करना और उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद रेफर करने का सिलसिला अनवरत जारी है ऐसे में मरीज लुट रहे हैं और लोगों की जिंदगी के साथ आए दिन खिलवाड़ किया जा रहा है


संजीवनी हॉस्पिटल देवसर के डॉक्टर एचएल गुप्ता के ऊपर आरोप की पुष्टि उनकी करोड़ों के बने हॉस्पिटल अपने आप कर रहे हैं क्योंकि करीब
एक दशक पूर्व एक किराए के छोटे से कमरे मे क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर एचएल गुप्ता का आज देवसर बाजार स्थित करोड़ों का भवन तैयार हो चुका है यह करोड़ों का भवन अपने आप बता रहा है कि मरीजों को किस कदर लूटा गया है

पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने बंद करा दी थी क्लीनिक

इसी तरह के आरोप लगाने के बाद कुछ वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग सिंगरौली ने गंभीर कदम उठाया था और जांच के दौरान संजीवनी हॉस्पिटल में कई कमियां पाई गई थी उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी हॉस्पिटल में ताला बंद कर दिया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया और फिर से बेधड़क क्लीनिक संचालित करने की हरी हरी झंडी दे दी गई और नतीजा यह निकला कि देवसर वासियों को लूटने का सिलसिला आज भी जारी है

मरीजों की जिंदगी के साथ होता है खिलवाड़

संजीवनी हॉस्पिटल देवसर में आरोप लगाया जा रहे हैं कि मरीजों की जिंदगी के साथ जमकर खिलवाड़ हो रहा है बताया जाता है कि डॉक्टर एचएल गुप्ता के पास किसी भी मर्ज से ग्रसित कोई भी मरीज यदि गया तो तत्काल भर्ती कर लिया जाता है और जब तक मरीज की हालत बिगाड़ नहीं दी जाती तब तक उपचार के नाम पर जमकर लूटा जाता है और इसके बाद रेफर कर दिया जाता है तब तक मरीज की हालत तो बिगड़ ही जाती है साथ ही परिजनों की जेब भी ढीली हो गई होती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »