Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतना के कोरोना संक्रमित मरीज ने रीवा में तोड़ा दम,सतना से राकेश पोद्दार की रिपोर्ट

अहमदाबाद की एक प्राइवेट हॉस्पिटल से बेटे के साथ अपना उपचार करवाकर सतना लौटे कोरोना संक्रमित मरीज हीरालाल सिंह ने संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित यह मरीज सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का निवासी था। सूत्रों के मुताबिक सतना सांसद गणेश सिंह के गृह ग्राम खम्हरिया क्षेत्र का किडनी इंस्फेक्शन से पीड़ित कोरोना संक्रमित मरीज हीरालाल अपना उपचार करवाने बेटे के साथ पिछले दिनों अहमदाबाद गया हुआ था। बताया जाता है कि अहमदाबाद की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान जब मरीज हीरालाल के कोरोना की जांच करवाई गई, तो वहां वह निगेटिव रहा। लेकिन इस बीच ज्यादा तबियत बिगड़ने पर वहां के चिकित्सकों द्वारा बेटे से मरीज को अपने घर ले जाकर सेवा करने का मशविरा देते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया। अहमदाबाद से एम्बुलेंस के जरिए बेटे साथ 1 मई को गृह ग्राम खम्हरिया जाने से पहले हीरालाल को यहां डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के ट्रामा यूनिट सेंटर में दाखिल कराया गया। यहां मेडिकल चेकअप के दौरान उसके लिए गए सेम्पल को जांच हेतु रीवा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां से आई रिपोर्ट में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इसके बाद साथ रहे बेटे को यहीं डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में आईसोलेट करते हुए हीरालाल को एम्बुलेंस से संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस बात की पुष्टि हॉस्पिटल के डॉ. एतनेश त्रिपाठी एवं रीवा के सीएसपी शिवेंद्र सिंह ने भी की। सूत्रों के मुताबिक कोरोना पॉजीटिव होने के कारण मृतक हीरालाल का अंतिम संस्कार नियमानुसार मेडिकल स्टाफ द्वारा रीवा में ही किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »