Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतना में बैंक के सामने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 22 लाख रुपये लूटे,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

 

सतना(kundeshwartimes)-  सतना जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

22 लाख रुपए की हुई लूट

बताया जाता है कि सतना शहर के मुख्तियार गंज में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एक शाखा है जहां शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप का एक कर्मचारी पैसे जमा करने आया हुआ था। जैसे ही वह कार से बैंक परिसर के सामने पहुंचे। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय सिंह नाम से हुई है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिन-दहाड़े गोली चालन व लूट घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इसके अलावा बैंक परिसर व अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि लुटेरे बाइक से आए हुए थे। तो वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इनका कहना है

मामले की जांच की जा रही है चार टीमें गठित की गई है लूट में कितने रूपए गए हैं, इसका आंकलन अभी नहीं हो सकता है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आशुतोष गुप्ता, एसपी, सतना्

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »