Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतना से रीवा भेजे गये कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है,रीवा में अब तक संक्रमण की कोई स्थित नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें – कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव

रीवा के ग्रीन जोन में होने पर इसे मिलने वाली सहूलियतों पर प्रभाव नहीं होगा

रीवा 13 अप्रैल 2020. रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि सतना से रीवा भेजे गये दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराकर पूरी सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मापदण्डों के अनुसार इलाज किया जा रहा है। रीवा में अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थित निर्मित नहीं हुई है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि किसी भी तरह की भ्रमक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।
कलेक्टर कार्यालय रीवा में सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, विधायक पंचूलाल प्रजापति, विधायक दिव्यराज सिंह, विधायक के.पी. त्रिपाठी सहित कलेक्टर बसंत कुर्रे, पुलिस अधीक्षक आबिद खान तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा की उपस्थित में कमिश्नर डॉ. भार्गव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आरोपियों को आइसोलेशन में रखा गया है। वह दोनों स्वस्थ्य हैं उनके इलाज में लगे चिकित्सक व चिकित्सकीय स्टाफ के सभी 27 लोग भी आइसोलेट हैं उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं है। उनके लिए होटलों में अलग से व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। चिकित्सा में लगे दलों के पास सभी उपकरण व पीपीई किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संजय गांधी अस्पताल की जिस मंजिल में जहां इन दो मरीजों को रखा गया है वहां पूरी तरह से सील किया गया है तथा सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम भी कराये गये हैं। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि किसी भी तरह का भय, डर या दहशत का वातावरण न निर्मित किया जाय। भ्रम व अफवाहें न फैलायें।
रीवा में शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि आमजन लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। धरना, जुलूस, अनशन व प्रदर्शन पर पूर्णत: प्रतिबंध लागू है। उक्त निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि रीवा में अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है। इस कारण रीवा जिला शासन द्वारा तय ग्रीन कटेगिरी में है। सतना से आये मरीजों के कारण इसके ग्रीन स्टेट्स में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा अतएव शासन द्वारा निर्धारित नियम जिले में लागू होंगे तथा इसे मिलने वाली सहूलियतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि अस्पताल में जहां दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज हो रहा है वह पूर्णत: सील है संक्रमण फैलने की कोई संभावना नहीं है। प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी है। उन्होंने आमजनों से कहा कि वह अफवाहों में न आये जिले में कहीं भी कोरोना संक्रमण नहीं है। बैठक में उपस्थित विधायकगणों ने आश्वस्त किया की वह सभी शासन के साथ हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ, सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों तथा अन्य व्यवस्था में लगे लोगों की सराहना की।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »